फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pakistan - Punjab set up biogas plants in India

पाक-पंजाब में बायोगैस प्लांट लगाएगा भारत

Tue, 18 Feb 2014 01:05 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Feb 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
Pakistan - Punjab set up biogas plants in India
पाक-पंजाब में बायो एनर्जी इंस्टीट्यूट बनाया जा रहा है। वहीं, भारत सरकार की मदद से बीस मेगावाट क्षमता का बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिसके लिए दोनों देशों के बीच एमओयू साइन हो चुका है। इसका काम जल्द शुरू होने वाला है।
यह जानकारी पाक-पंजाब के एडिशनल सेक्रेटरी-एग्रीकल्चर अहमद अली जाफर ने दी। वह पाक दल के साथ प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में हिस्सा लेने आए थे।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से एनर्जी विभाग का दल भी आया है। जिसने पेडा अधिकारियों के साथ मीटिंग की है।

पाक-पंजाब में गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। क्योंकि वहां 9.42 बिलियन मीट्रिक टन रॉ-मेटीरियल हर साल होता है। जिसमें विभिन्न फसलों का बकाया शामिल है।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में बिजली-पानी की किल्लत है, खाद मंहगी हैं।
दस लाख ट्यूबवेल हैं, जिनमें से डेढ़ लाख बिजली पर हैं। एक लाख को बायोगैस-डीजल पर शिफ्ट किया जा रहा है।

पाकिस्तान में भी जीएम फसलों के प्रति रुझान बढ़ रहा है।
कपास की 95 फीसदी फसल बीटी कॉटन पर है। दल में सीड एसोसिएशन के हसन रजा, जमींदार शौकत अली, मुमताज खान, तहरुल हक भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed