फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   चिट फंड कंपनी बनाकर लोगों को लूटने वाला पूर्व जज वकील बेटे समेत गिरफतार

चिट फंड कंपनी बनाकर लोगों को लूटने वाला पूर्व जज वकील बेटे समेत गिरफतार

Mon, 08 Jan 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
चिट फंड कंपनी बनाकर लोगों को लूटने वाला पूर्व जज वकील बेटे समेत गिरफतार
सभी केंद्र
विज्ञापन

चिट फंड कंपनी के नाम पर ठगी का आरोपी पूर्व जज, वकील बेटे के साथ गिरफ्तार
तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर बाप बेटा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में नामजद बाप पूर्व जज और वकील बेटे को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान एचएल कुमार पूर्व जज और प्रदीप कुमार वकील निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी का पता चलते ही बाप बेटे की ठगी का शिकार हुए लोग अदालत में एकत्र हो गए। दोनों बाप बेटे ने एक चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगे थे। जिस संबंधी मई 2016 में पुलिस ने आरोपी बाप बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज कर लिया था।
बाप बेटे की ठगी का शिकार हुए गुरसेवक सिंह ने बताया कि आरोपियों ने एक परफेक्ट ट्रेडिंग कंपनी खोलकर लोगों को उनके पैसे दोगुने करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये अपनी कंपनी में लगाए थे। जिस के बाद आरोपी करोड़ों रुपये एकत्र कर कंपनी को बंद कर फरार हो गए थे। उसने बताया कि उसने अपने व अपने दोस्तों के आरोपियों की कंपनी में तीन करोड रूपए निवेश किए थे। गुरसेवक सिंह की शिकायत पर ही पुलिस ने आरोपी बाप बेटे के खिलाफ मई 2016 में केस दर्ज किया था। जिसके बाद दोनों बाप बेटा फरार हो गए थे और शनिवार को थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों को एक सूचना के आधार पर दिल्ली से गिरफतार कर लिया। जिसके बाद रविवार को थाना सिविल लाइन प्रभारी कुलदीप सिंह ने जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों से उक्त ठगी गई रकम के बारे में पूछताछ कर रही है और उन्होंने अपने साथ कितने लोगों को जोड़ा था, उसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने चिटफंड कंपनी बनाकर जो रकम एकत्र की थी उसके बारे में पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed