फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   लेफ्टिनेंट कर्नल के सामने उसकी बीवी का पर्स छीन ले गए लुटेरे

लेफ्टिनेंट कर्नल के सामने उसकी बीवी का पर्स छीन ले गए लुटेरे

Mon, 16 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कर्नल के सामने उसकी बीवी का पर्स छीन ले गए लुटेरे
लेफ्टिनेंट कर्नल के सामने पत्नी का पर्स छीना
विज्ञापन

लुधियाना। मार्केट में शॉपिंग करने आए लेफ्टिनेंट कर्नल के सामने लुटेरों ने उसकी पत्नी का पर्स छीन लिया। पलक झपकते ही लुटेरे बाइक लेकर वहां से भाग निकले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक कुमार यादव के बयान पर बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विवेक कुमार यादव शनिवार रात करीब 9:30 बजे फिरोजपुर रोड स्थित महिंद्रा शोरूम आया था। विवेक कुमार यादव के साथ उनकी पत्नी सारिका यादव भी थी। सारिका यादव के पास उसका पर्स था, जिसे पीछे से आ रहे बाइक सवार झपट कर ले गए। मामले की जांच कर रहे थाना सराभा नगर के एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इसी तरह सड़क पर खड़ी हो ऑटो का इंतजार कर रही है कि महिला से बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल छीन लिया। गोपाल नगर निवासी मोनिका मनोचा ने बताया कि वह रविवार शाम को कहीं जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी हो ऑटो का इंतजार कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed