फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kangana Ranaut convoy stopped by protesters in Rupnagar of Punjab

विरोध: मनाली से मुंबई जा रही कंगना रणौत के काफिले को किसानों ने रोपड़ में रोका, माफी मांगकर हुईं रवाना

Fri, 03 Dec 2021 04:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Dec 2021 04:18 PM IST
सार

मनाली से मुंबई जाते समय कीरतपुर साहिब टोल प्लाजा पर कंगना रणौत के काफिले को किसानों ने घेर लिया।

विज्ञापन
Kangana Ranaut convoy stopped by protesters in Rupnagar of Punjab
रोपड़ में कंगना रणौत ने माफी मांगने के बाद हाथ हिलाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

किसानों के प्रति बयानबाजी कर चर्चा में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री पद्मश्री कंगना रणौत को किसान यूनियनों ने कीरतपुर साहिब में दो घंटे तक घेरे रखा और कंगना की गाड़ी के आगे रोष प्रदर्शन किया। कंगना रणौत मनाली से मुंबई जाने के लिए चंडीगढ़ हवाई अड्डे जा रही थी तो कीरतपुर साहिब में किसान यूनियनों को इसके बारे में पता चला। किसानों ने बुंगा साहिब के नजदीक कंगना की गाड़ी को घेर लिया।

विज्ञापन

 
स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही अफरा तफरी मच गई और पंजाब पुलिस के कई सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंगना के सुरक्षा कर्मियों और पंजाब पुलिस के जवानों ने कंगना की गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने किसानों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन किसान माफी मांगवाने की जिद पर अड़े रहे। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


महिलाओं ने कंगना की गाड़ी के आगे रोष व्यक्त कर माफी मांगने को कहा। महिलाओं ने कंगना से कहा कि वह उनकी बेटी की तरह है लेकिन उन्होंने किसानों और पंजाब की महिलाओं के प्रति गलत बयान दिया है। शुरुआत में किसानों की संख्या कम थी लेकिन जैसे-जैसे इसके बारे में लोगों को पता चला तो किसानों की संख्या बढ़ती गई। इससे पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इस दौरान कंगना ने अपने अकाउंट से कार में बैठकर लाइव किया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि उनको किसानों के नाम पर घेर लिया गया है। जब पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तो कंगना राणौत के मैनेजर ने कंगना से बात की तो इस बात के लिए वह राजी हुई कि वह किसान महिलाओं से माफी मांग लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना ने एक महिला को गाल पर हाथ लगाते हुए कहा कि तुम मेरी मां जैसी हो मुझे जाने दो। इस दौरान कंगना द्वारा जारी एक वीडियो में कंगना ने महिला से कहा कि मेरे शब्द आपके लिए नहीं, शाहीन बाग के बारे में थे। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं और कंगना को बाहर निकलने को कहा। कंगना बाहर निकलीं, उन्होंने हाथ हिलाया और फ्लाइंग किस की तो शोर मच गया कि कंगना ने माफी मांग ली। इसके बाद मौजूद लोगों ने भंगड़ा किया। किसान महिलाओं ने कहा कि पंजाबियों का दिल बड़ा है। 

गौरतलब है कि दोपहर 2:00 बजे के करीब जब किसानों को भनक लगी कि कंगना इस मार्ग से जा रही है तो उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आखिरकार बूंगा साहिब में 2:00 बजे के करीब उसकी गाड़ी को घेर लिया। पहले तो माहौल तनावपूर्ण रहा लेकिन उसके बाद किसानों ने समझदारी से काम लेते हुए सिर्फ माफी मांगने तक कंगना को रोक रखा। किसान मजदूर यूनियन श्री आनंदपुर साहिब के अध्यक्ष सेठी शर्मा ने महिलाओं के साथ कंगना राणौत के काफिले को घेरा तो उन्होंने कहा कि जब तक यह अपने किसान विरोधी विवादित बयान पर माफी नहीं मांग लेती तब तक जाने नहीं दिया जाएगा। 

किसान मजदूर यूनियन श्री आनंदपुर साहिब के अध्यक्ष सेठी शर्मा ने बताया कि कंगना जब हिमाचल प्रदेश से निकलीं तो उनके सूत्रों ने बता दिया कि वह इस मार्ग से होकर जाएंगी। किसानों ने अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर दी। वह जब कीरतपुर साहिब से निकलीं तो उन्होंने पीछा किया और बुंगा साहिब के नजदीक घेर लिया।  

कंगना अस्सि तेन्नू एत्थे ही टंगना

महिलाओं ने कहा कि थोड़े दिन पहले ही दिल्ली बॉर्डर पर कहा था कि कंगना तेन्नू अस्सि एत्थे ही टंगना। महिलाओं ने कहा कि पंजाबी महिलाएं जो कहती हैं वही करती हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा ही हमारी मां-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वाली कंगना रणौत को माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि कंगना ने कई बार पंजाब की किसान महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed