फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   faridkot, jail, prisoner, dead, drugs

नशे के कारण जेल गए पर लत है कि छूटती नहीं

Mon, 16 Jun 2014 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Mon, 16 Jun 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
faridkot, jail, prisoner, dead, drugs
जिला मॉडर्न जेल नशे के आदी कैदियों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। पिछले दो साल में जेल में बंद करीब 25 कैदियों की मौत हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर नशे की लत से हुई बीमारियों के कारण मौत का शिकार बने हैं जबकि 5-6 कैदियों ने नशे के अभाव में आत्महत्या की है।
विज्ञापन



पिछले साल तोड़फोड़ के एक मामले में हुई मजिस्ट्रेट जांच में सामने आया था कि जेल में बंद 80 प्रतिशत कैदी नशा करने के आदी हैं और यह नशा ही उनके लिए मौत का कारण बन रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश पर हुई मजिस्ट्रेट जांच में एसडीएम कोटकपूरा दर्शन सिंह ग्रेवाल ने पाया था कि कुछ जेल कर्मी भी कैदियों को नशा उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन



वर्तमान में यहां पर करीब 2350 कैदी बंद हैं और इन्हें दिन भर व्यस्त रखने के लिए जेल प्रशासन के पास कोई खास काम नहीं है। ज्यादातर कैदियों का नशे का आदी होना भी जेल प्रशासन के लिए परेशानियां खड़ी कर रहा है और नशे के कारण वे मौत का ग्रास बन रहे है।  पिछले दो माह के दौरान जेल प्रशासन ने भी करीब दर्जन कैदियों के खिलाफ ड्रग्स रखने के आरोप में मामले दर्ज करवाए गए हैं और पेशी से लौटने पर कैदियों को गहन तलाशी के बाद ही जेल में दोबारा एंट्री मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नशा छुड़ाओ केंद्र में 100 कैदी
नशा विरोधी मुहिम के कारण इन दिनों मॉडर्न जेल में भी कैदियों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है और नए कैदियों में ज्यादातर नशे के आदी हैं। जेल अधीक्षक कुलविंदर सिंह थियाड़ा के अनुसार जेल के नशा छुड़ाओ केंद्र में करीब 100 कैदी उपचाराधीन हैं और इन्हें पर्याप्त दवाएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन कैदियों को व्यस्त रखने के लिए टीवी, पुस्तकें और खेलों का सामान भी दिया गया है। कैदियों के इलाज के लिए नशा छुड़ाओ केंद्र में दो डॉक्टर, 7 फार्मासिस्ट, 7 मेल स्टाफ और 4 महिला स्टाफ है। वहीं नशे के आदी कैदियों की काउंसिलिंग के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट से एक मनोचिकित्सक को भी अस्थायी तौर पर नियुक्त किया गया है।


80 फीसदी कैदी करते हैं नशा
फरीदकोट की माडर्न जेल में पिछले वर्ष 22 अप्रैल को अपने साथियों की लगातार मौतों को लेकर कैदियों का गुस्सा भड़क उठा था और वे पथराव, आगजनी और तोड़-फोड़ पर उतारू हो गए थे। उस दिन हालात पर काबू पाने के लिए छह जिलों की पुलिस को लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। इस घटना की न्यायिक और मजिस्ट्रेट जांच के दौरान भी जेल में ड्रग्स कारोबार के अहम खुलासे हुए थे। जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि जेल में बंद 80 प्रतिशत कैदी नशा करने के आदी हैं और यह नशा ही उनके लिए मौत का कारण बन रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश पर हुई मजिस्ट्रेट जांच में एसडीएम कोटकपूरा दर्शन सिंह ग्रेवाल ने पाया था कि कुछ जेल कर्मी भी कैदियों को नशा उपलब्ध करवा रहे हैं।


जेल की क्षमता दो हजार कैदी
राज्य सरकार ने 112 करोड़ रुपये की लागत से स्थानीय तलवंडी रोड पर 72 एकड़ जमीन में मॉडर्न जेल का निर्माण करवाया था। इसका उद्घाटन 8 नवंबर 2011 को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किया था। उद्घाटन के समय से ही यहां पर संसाधनों का बेहद अभाव है। करीब दो हजार क्षमता वाली इस जेल में आसपास के जिलों के कैदियों को भी रखा जा रहा है लेकिन सुविधाएं न मिलने के कारण कैदी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यहां पर पीने के पानी से लेकर खाने की क्वालिटी को लेकर कई बार विवाद खड़ा हो चुका है। जेल में अस्पताल भी बनाया गया है, लेकिन स्टाफ की हमेशा कमी बनी रहती है। कहने को तो नशा छुड़ाओ केंद्र भी है लेकिन दवाओं और माहिरों का यहां भी अभाव है। जेल के भीतर एक फैक्टरी भी बनाई गई है लेकिन फंड के अभाव में यहां पर कोई भी बड़ा काम शुरू नहीं करवाया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed