{"_id":"aa2d1ae5aa46d0d9246cc1b2ad7cc342","slug":"false-case-captain-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों पर झूठे केस बनाने से बाज आएं अकाली : कैप्टन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों पर झूठे केस बनाने से बाज आएं अकाली : कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 15 Jun 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर से सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बरनाला के भदौड़ विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांव नैनेवाल के सरपंच के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किए जाने की निंदा की है। कैप्टन ने चेतावनी दी है कि अकाली सरकार और पुलिस अब कांग्रेसियों पर झूठे केस दर्ज करने से बाज आए।
कैप्टन अमरिंदर ने कहा है कि गुरसेवक सिंह एक प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने बतौर सरपंच दो चुनाव अकाली उम्मीदवार को हराकर जीते हैं। उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करके उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। कैप्टन ने कहा कि कई दिन पहले उनको अकाली कार्यकर्ताओं द्वारा बेरहमी से पीटा गया था, लेकिन अकालियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने गुरसेवक के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया है।
कैप्टन ने कहा कि गुरसेवक के खिलाफ इससे पहले भी झूठे आपराधिक केस दर्ज किए गए थे, जिनके खिलाफ अदालत में लड़ते हुए उसने जीत हासिल की। अब उसको एक बार फिर से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करने के खिलाफ स्थानीय प्रशासन व विशेषकर पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उसके गुनाहों के लिए जवाबदेह बनाया जाएगा।