फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   19 year old boy dies drug overdose in Bathinda during birthday party

Punjab: होटल में बर्थडे पार्टी... दोस्तों ने दिया चिट्टे का ओवरडोज और बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Fri, 20 Jun 2025 02:35 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 20 Jun 2025 02:35 PM IST
सार

19 साल के युवक की चिट्टे के ओवरडोज से मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ एक होटल में बर्थडे पार्टी में गया था। होटल में ही उसकी मौत हो गई। घटना पंजाब के बठिंडा की है।

विज्ञापन
19 year old boy dies drug overdose in Bathinda during birthday party
Drugs, ड्रग्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में 19 साल के युवक की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गया था। आरोप है कि उसके दोस्तों ने उसे चिट्टे का ओवरडोज दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के परिवार के बयान पर पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बठिंडा की डबवाली रोड पर स्थित एक निजी होटल के कमरे में बथर्ड सेलिब्रेट कर रहे कुछ युवकों ने अपने एक साथी को जबरदस्ती नशे की ओवरडोज दे दी। इस वजह से युवक बेसुध हो गया। जब परिजनों को पता चला तो उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर उसके बेटे के तीन दोस्तों समेत कुल आठ लोगों पर जबरदस्ती नशा देकर उसकी जान लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है। किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक युवक की पहचान ऊधम सिंह नगर निवासी हरविंदर सिंह (19) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत देकर मृतक के पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसका एक बेटा व एक बेटी है। बेटा हरविंदर सिंह कंप्यूटर कोर्स कर रहा था, उसे नशे की लत भी थी। 18 जून दोपहर 1 बजे उनके मोहल्ले में रहने वाले बेटे के दोस्त अंकुश कुमार, आकाश कुमार और निखिल कुमार बेटे हरविंदर सिंह को अपने साथ बर्थडे पार्टी में ले गए। घर वालों ने हरविंदर को उक्त युवकों के साथ जाने से रोका भी था। बुधवार रात को उसके भाई मंजीत सिंह को कहीं से पता चला कि हरविंदर सिंह की गणपति एन्क्लेव के पास एक होटल के एक कमरे में उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसका भाई मंजीत सिंह तुरंत होटल पहुंचा और हरविंदर को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

इन आरोपियों से खरीदा था चिट्टा
पीड़ित पिता गुरजीत सिंह ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि अंकुश कुमार, आकाश कुमार और निखिल कुमार ने उनके बेटे को अपने साथ ले जाकर आरोपी सुखमंगलजीत सिंह, वीकू, विशाल, ओकांर सिंह और खजूरा से चिट्टा खरीदकर उसके बेटे को ज्यादा मात्रा में डोज दे दिया, जिस कारण बेटे हरविंदर सिंह की मौत हो गई।


क्या कहती है पुलिस
थाना कैनाल कालोनी के एसएचओ एसआइ हरजीवन सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता हरजीत सिंह के बयान पर आरोपी युवक विशाल, विकास, खजूरा, अंकुश, आकाश, निखिल, बिट्टू और गेस्ट हाउस संचालक सुखमंगलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को उसके ही दोस्तों द्वारा जानबूझकर नशे की ओवरडोज दी गई, जिससे उसकी जान चली गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed