{"_id":"6b0aa0cbc56e70b9aa03e3e0","slug":"grain-procurement-storage-scam-in-punjab-ed-raids-premises-linked-to-three-companies-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अनाज खरीद और भंडारण घोटाला: तीन कंपनियों से जुड़े ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा, दो दिन चली कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अनाज खरीद और भंडारण घोटाला: तीन कंपनियों से जुड़े ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा, दो दिन चली कार्रवाई
Sat, 28 Nov 2026 03:07 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sat, 28 Nov 2026 03:07 PM IST
सार
ईडी की छापेमारी का मकसद वरिष्ठ नौकरशाहों और अधिकारियों, निजी ठेकेदारों तथा रियल एस्टेट डेवलपर्स के बीच कथित गठजोड़ का पता लगाना है। एजेंसी भ्रष्टाचार से अर्जित रकम यानी प्रोसीड्स ऑफ क्राइम का पता लगाने के साथ-साथ उससे खरीदी गई संपत्तियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में खाद्यान्न की खरीद, भंडारण और रखरखाव के नाम पर कथित भ्रष्टाचार और करोड़ों रुपये की अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के चंडीगढ़ जोनल कार्यालय की टीम ने 25 और 26 नवंबर को लगातार दो दिन तक कई आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
ये ठिकाने एमएस ओरिगो कमोडिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एमएस ग्रेमार्बल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (जीएमआई) और एमएस शिवालिक एग्रो पॉली प्रोडक्ट्स लिमिटेड से जुड़े लोगों के बताए गए हैं। ईडी की जांच में वरिष्ठ नौकरशाहों और निजी कंपनियों के बीच कथित सांठगांठ, ठेकों के बदले अवैध लेनदेन और भ्रष्टाचार से अर्जित रकम को जमीन और अचल संपत्तियों में निवेश करने के पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
जांच एजेंसी को संदेह है कि कथित भ्रष्टाचार से हासिल रकम का एक हिस्सा वरिष्ठ नौकरशाह के करीबी रिश्तेदार के नाम पर जमीन खरीदने में लगाया गया। इस जमीन की खरीद में वास्तविक कीमत छिपाने और कम कीमत दिखाने की आशंका भी जताई गई है।
विज्ञापन
ईडी ने यह जांच सीबीआई की ओर से एफसीआई अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। मामला निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाने और इसके बदले अवैध रिश्वत लेने के आरोपों से जुड़ा है। जांच के अनुसार, वर्ष 2019-20 में पंजाब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधीन पनग्रेन की ओर से दिए गए ठेकों में ओरिगो कमोडिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को कथित तौर पर अनुचित लाभ पहुंचाया गया। इसमें वरिष्ठ नौकरशाहों की भूमिका की जांच की जा रही है। ईडी का अनुमान है कि इन कथित अनियमितताओं से सरकारी खजाने को कई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
अफसर के रिश्तेदार के नाम एक एकड़ जमीन खरीदने की जांच
जांच का एक अहम पहलू भ्रष्टाचार से अर्जित कथित रकम को जमीन में निवेश करना है। ईडी के मुताबिक, वरिष्ठ नौकरशाह के करीबी रिश्तेदार के नाम पर जीएमआई के साथ मिलकर एक एकड़ जमीन खरीदे जाने की जांच की जा रही है। इस जमीन के लिए चुकाई गई कीमत बाजार की तुलना में काफी कम पाई गई है। एजेंसी को संदेह है कि जमीन की वास्तविक बिक्री कीमत छिपाई गई और इस लेनदेन के जरिये अपराध से अर्जित रकम को अचल संपत्ति में निवेश किया गया। अब इस जमीन के सौदे, भुगतान के स्रोत और इसमें शामिल लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है।
शिवालिक एग्रो कंपनी से भी अफसर के पारिवारिक संबंधों की पड़ताल
ईडी शिवालिक एग्रो पॉली प्रोडक्ट्स लिमिटेड की भूमिका की भी जांच कर रही है। एजेंसी के अनुसार, संबंधित वरिष्ठ नौकरशाह इस कंपनी से जुड़े लोगों के लगातार संपर्क में थे। आरोप है कि उनके परिवार के सदस्यों के माध्यम से कंपनी में वित्तीय हित भी जुड़े हुए थे। कंपनी संबंधित अधिकारी के पंजाब सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में कार्यकाल के दौरान और उसके बाद भी पनग्रेन से लो-डेंसिटी पॉलीथिलीन (एलडीपीई) कवर की सप्लाई के ठेके हासिल करती रही। ईडी इन ठेकों की प्रक्रिया, कंपनी को मिले लाभ और कथित पारिवारिक वित्तीय हितों के बीच संबंधों की जांच कर रही है।
परिवार और सहयोगियों के नाम पर बनाई गई संपत्तियां भी जांच के दायरे में
ईडी नौकरशाहों और अधिकारियों, निजी ठेकेदारों तथा रियल एस्टेट डेवलपर्स के बीच गठजोड़ का पता लगाएगी। खास तौर पर परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों और उनके वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।