{"_id":"6ac0eadab2a02c821a08914a","slug":"chandigarh-punjab-big-news-today-farmer-suicide-in-moga-2026-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chd-Pb Big News: किसान ने किया सुसाइड, परगट सिंह ने आप और कांग्रेस पर बोला हमला, अमृतसर में हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chd-Pb Big News: किसान ने किया सुसाइड, परगट सिंह ने आप और कांग्रेस पर बोला हमला, अमृतसर में हथियार बरामद
Sat, 03 Oct 2026 05:15 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 03 Oct 2026 05:15 PM IST
सार
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने आप और भाजपा पर जमकर हमला बोला। सीएम मान ने फिल्लौर में पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित। मोगा में किसान ने भाई के साथ विवाद के चलते किया सुसाइड। अमृतसर में बीएसएफ ने खेतों से बरामद किया हथियारों का जखीरा। पढ़ें पंजाब और चंडीगढ़ की बड़ी खबरें
विज्ञापन
पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने आप और भाजपा पर बोला हमला
पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष परगट सिंह ने शनिवार को बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस देश के विकास के लिए राजनीति करती है। वहीं, आप और भाजपा पर हमला बोलते हुए परगट सिंह ने कहा भाजपा धर्म की राजनीति करती है। वहीं, आम आदमी पार्टी रेत की दीवार है जो जल्द ही ढहने वाली है। पढ़ें पूरी खबर

सीएम मान ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित
सीएम भगवंत मान ने जालंधर के फिल्लौर में स्थित महाराजा रणजीत सिंह पुलिस अकादमी में एक कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने वहां पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें जनता की सुरक्षा के लिए निडर होकर काम करने का संदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर

मोगा में किसान ने किया सुसाइड
मोगा के गांव धल्लेके में एक किसान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह किसान ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर सुसाइड किया। जानकारी के मुताबिक किसान का अपने एनआरआई भाई से ठेके की जमीन को लेकर विवाद था। इस कारण किसान कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना के मुल्लांपुर में फायरिंग
मुल्लांपुर इलाके में शुक्रवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव खंजरवाल से माजरी की ओर जाने वाले रास्ते पर सफेद रंग की आई-20 कार में सवार दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग के बाद बेकाबू हुई कार सड़क किनारे खंभे से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, कार में मौजूद मृतक का साथी जान बचाकर भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

खाद्य मंत्री ने तरनतारन अनाज मंडी की जांची व्यवस्थाएं
धान खरीद सीजन के बीच पंजाब सरकार के खाद्य मंत्री लाल चंद कटारूचक ने शनिवार को तरनतारन की अनाज मंडी का जायजा लेकर धान खरीद की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी। उन्होंने मंडी संचालकों से किसानों को हर सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर

अमृतसर में बीएसएफ ने खेतों से बरामद किए हथियार
अमृतसर में बीएसएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाकर पांच पिस्टल, 10 मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि किसी भी तस्कर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। बीओपी फतेहपुर में बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों की ओर से ड्रोन के जरिए हथियार सीमा के इस पार भेजे हैं। इसी के तहत बीएसएफ की ओर से सर्च अभियान चलाया गया और खेतों से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। पढ़ें पूरी खबर

फरीदकोट में मिला छह साल के बच्चे का शव
फरीदकोट में थाना सदर के गांव टहिणा के पास रजवाहे में करीब छह वर्षीय अज्ञात बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्चे के हाथ-पैर बारीक लोहे की तार से बंधे हुए थे, जिसके चलते पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
चंडीगढ़ में पकड़ा गया संदिग्ध पनीर
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार सुबह चंडीगढ़ के रामदरबार मंडी ग्राउंड में पनीर सप्लाई करने वाले वाहन को रोककर 200 किलो पनीर जब्त किया। खाद्य सुरक्षा टीम ने करीब सुबह 5 बजे बोलेरो पिकअप को जांच के लिए रोका। पूरी खेप को कब्जे में लेकर कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित रखा गया है। टीम ने पनीर का सैंपल एनएबीएल से मान्यता प्राप्त खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर