{"_id":"6ac0dfd53c482533d400fe40","slug":"property-worth-73-60-lakh-frozen-in-moga-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: नशे के कारोबार से बनाई संपत्ति पर पुलिस की कार्रवाई, मोगा में 73.60 लाख की प्रॉपर्टी फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: नशे के कारोबार से बनाई संपत्ति पर पुलिस की कार्रवाई, मोगा में 73.60 लाख की प्रॉपर्टी फ्रीज
Sat, 03 Oct 2026 04:28 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 03 Oct 2026 04:28 PM IST
सार
पुलिस जांच के आधार पर दलजीत सिंह उर्फ सिकंदर निवासी गुरु राम दास नगर, मोगा की संपत्ति को फ्रीज करने के संबंध में आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन
नशा तस्कर की लाखों की संपत्ति फ्रीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर की 73.60 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह संपत्ति नशा तस्करी से अर्जित कथित अवैध आय से बनाई गई थी।
डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस जांच के आधार पर दलजीत सिंह उर्फ सिकंदर निवासी गुरु राम दास नगर, मोगा की संपत्ति को फ्रीज करने के संबंध में आदेश जारी किया गया था। सक्षम प्राधिकारी के आदेश के तहत दलजीत सिंह उर्फ सिकंदर की 73.60 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया कि उक्त संपत्ति नशा तस्करी से अर्जित कथित अवैध कमाई से बनाई गई थी। संपत्ति फ्रीज होने के बाद अब सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना इसे बेचने, किसी अन्य व्यक्ति के नाम हस्तांतरित करने या किसी भी अन्य तरीके से इसका लेन-देन करने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
मोगा पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई के साथ-साथ तस्करी के जरिए अर्जित की गई कथित अवैध संपत्तियों की भी पहचान की जा रही है। ऐसी संपत्तियों को कानून के तहत फ्रीज करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की अवैध कमाई और उससे बनाई गई संपत्तियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।