{"_id":"278bd0fc083ee2918b2c1714c4856f12","slug":"car-train-accident-in-abohar-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर में कार-ट्रेन की टक्कर, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर में कार-ट्रेन की टक्कर, दो लोगों की मौत
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Jan 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अबोहर में बीती रात हुए एक ट्रेन हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। मरने वाले जगरांव के रहने वाले थे और गंगानगर जा रहे थे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब एक बजे सीतो रोड, रेलवे फाटक पर एक कार दिल्ली से गंगानगर जा रही सराय रोहिला एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार सवार तीन युवक जगरांव की ओर से आ रहे थे। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह फाटक तोड़ती हुई रेल लाइन पर पहुंच गई। तीनों कार सवार नींद में थे। जब उनकी आंख खुली तो ड्राइवर की साइड में बैठा युवक और पीछे बैठा युवक बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। जैसे ही वे बाहर निकले, सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में ले लिया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।