फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ATR, police, drug, against, work

एटीआर में दर्ज होगा नशा विरोधी मुहिम का काम

Mon, 14 Jul 2014 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 14 Jul 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
अब पुलिस अधिकारियों की ओर से नशा विरोधी मुहिम के लिए किए कार्यों का लेखा-जोखा उनकी सालाना गुप्त रिपोर्ट में भी दर्ज होगा। यह फैसला पुलिस अधिकारियों को पंजाब सरकार की ओर से राज्य में नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की सफलता के लिए जवाबदेह बनाने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन




पटियाला के डिवीजनल कमिश्नर अजीत सिंह पन्नू ने पटियाला डिवीजन के अधीन आते पांच जिलों लुधियाना, संगरूर, पटियाला, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के डिप्टी कमिश्नरों को हिदायत दी है कि राज्य सरकार की नशा विरोधी मुहिम के लिए किए गए कार्यों संबंधी अपने-अपने क्षेत्र में तैनात सभी आईएएस, पीसीएस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की सालाना गुप्त रिपोर्ट में यह कथन दर्ज करने यकीनी बनाए जाएं कि उन्होंने इस नशा निरोधी मुहिम के लिए क्या काम किए हैं।
विज्ञापन



पटियाला डिवीजन के डिप्टी कमिश्नरों को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए अहम कदम उठाए गए हैं। इसके तहत नशों की सप्लाई लाइन तोड़ने के साथ-साथ नशों में फंसे लोगों का मुफ्त इलाज भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस सारे काम में सिविल प्रशासन की अहम भूमिका है। इसलिए अधिकारियों की ओर से की गई अच्छी और बुरी कारगुजारी उनकी सालाना गुप्त रिपोर्ट में दर्ज होगा। उन्होंने सभी डीसी को हिदायत की कि वह अपने-अपने जिले में नशा छुड़ाओ मुहिम तहत किए गए कामों और इसकी प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रोफार्मा में भर कर रोजाना उन्हें भेजें। डिप्टी कमिश्नरों की ओर से किए कामों के बारे में वह खुद उनकी एसीआर में कथन दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed