फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   amritsar, IIM, sukhbir

अमृतसर में स्थापित होगा आईआईएम : सुखबीर

Sat, 12 Jul 2014 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 12 Jul 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
amritsar, IIM, sukhbir
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की है कि केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पंजाब में जो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बनाने का प्रस्ताव दिया गया है, वह अमृतसर में स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन



श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र में पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर ने कहा कि अमृतसर का सर्वपक्षीय विकास हमेशा उनकी प्राथमिकता रहा है। मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए पहले बजट में पंजाब के विकास के लिए ग्रांटों का मुंह खोल दिया है। वित्त मंत्री द्वारा अमृतसर को ‘न्यू हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट योजना’ में शामिल किया गया है और कोलकाता-अमृतसर औद्योगिक कॉरिडोर योजना को शीघ्र ही पूरा करने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन



अमृतसर के विकास के लिए पहले कभी भी ऐसा प्रयास नहीं हुआ, जो इस बजट में हुआ है। उन्होंने अमृतसर को 500 करोड़ वाली विरासत शहर विकास प्रोत्साहन योजना (हृदय) में शामिल करने पर केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। सुखबीर ने कहा कि यूपीए सरकार ने हमेशा पंजाब से भेदभाव किया है। अब एनडीए सरकार के पहले बजट में ही पंजाब से होते रहे पक्षपातों को समाप्त किया गया। उन्होंने केंद्रीय बजट को विकासमुखी और आम लोगों का बजट करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अलग एसजीपीसी का निर्णय असंवैधानिक
सुखबीर ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अलग हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने का निर्णय बिल्कुल असंवैधानिक है। कानूनी पक्ष को विचार में न लाते हुए हरियाणा सरकार विधानसभा चुनावों को सामने रखकर ऐसी राजनीति खेल रही है। जिसको सिक्ख कौम कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि चुने गए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्यों का बहुमत और संसद में रायशुमारी के बिना हरियाणा सरकार द्वारा अलग कमेटी बनाने का ऐलान करना यह दर्शाता है कि यह केवल चुनावी स्टंट है।



उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सिखों के खिलाफ फैसले किए और अब एक बार अलग कमेटी का मुद्दा उभार कर सिख कौम के जख्मों पर नमक डाला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब सरकार हर फ्रंट पर अलग कमेटी बनाने के  विरुद्ध संघर्ष करेगी। इससे पूर्व सुखबीर और उनकी पत्नी केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। उन्होंने  दरबार साहिब कांप्लैक्स में गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह में अपने परिवार द्वारा रखाए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग में हाजिरी लगाई। इस अवसर पर ग्रंथी सिंह द्वारा सुखबीर और हरसिमरत कौर बादल को गुरु घर की बख्शीश सिरोपे से नवाजा। इसके बाद सुखबीर ने स्वर्ण मंदिर प्लाजा में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed