{"_id":"5a8c477c4f1c1b9b248b6219","slug":"women-claimed-in-panchayat-that-my-husband-is-licentious-and-bewafa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भरी पंचायत में बोली महिला, मेरा पति बेवफा ही नहीं, हैवान भी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी पंचायत में बोली महिला, मेरा पति बेवफा ही नहीं, हैवान भी है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
women
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही में ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने पति को छोड़ने का ऐलान कर दिया। भरी पंचायत के सामने इस महिला ने कहा कि मैं अब पति के साथ नहीं रह सकती हूं। उसने पति की मौजूदगी और भरी पंचायत में ऐसी ऐसी बातें कही जिससे लोग बगल झांकने लगे। आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला....
Gang-rape
इलाहाबाद जिले के हंडिया कोतवाली क्षेत्र के गनेशीपुर गांव निवासी युवती की शादी नवंबर 2016 में भदोही जिले के कोइरौना थानाक्षेत्र के शेरपुर गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही युवती को पति की रंगीन मिजाजी का पता चल गया और इसकी आंच दांपत्य जीवन पर पड़ने लगी। बात हद से आगे बढ़ी तो पंचायत की नौबत आ गई।
Petition dismissed on seeking gender-neutral of rape law
मंगलवार को बिरादरी की नौ घंटे तक पंचायत हुई। इसमें दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। भरी पंचायत में युवती ने बताया कि शादी के कुछ माह बाद ही पति का असली चेहरा सामने आने लगा। वह रात रात भर फोन पर किसी से बात करता था। विरोध करने पर बेरहमी से उसकी पिटाई करता था। पेट में लगी चोट का इलाज अभी भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी युगल
यह बात भी सामने आई कि उसके पति ने अपनी भाभी की बहन को भगा कर छह माह चेन्नई में रखा था। काफी दबाव के बाद वह कुछ दिनों पहले घर आया। भरी पंचायत में चेहरा उजागर होने पर पति गिड़गिड़ाने लगा और गलती माफ करने की याचना करने लगा।
विज्ञापन
Breakup
पंचों के लाख समझाने के बावजूद युवती ने कहा कि उसका पति बेवफा ही नहीं हैवान भी है। इसलिए वह उसके साथ जिंदगी नहीं गुजार सकती। इसके बाद पंचायत ने जुर्माने के तौर पर पति पर एक लाख 70 हजार रुपये और जेवर की अदायगी का दंड लगाते हुए शादी तोड़ने का फरमान सुना दिया।