{"_id":"5a8c4f934f1c1bb5568b4e52","slug":"congress-protest-in-purvanchal-over-pnb-scam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएनबी घोटाले पर पूरे पूर्वांचल में कांग्रेस का हल्ला बोल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी घोटाले पर पूरे पूर्वांचल में कांग्रेस का हल्ला बोल, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
proest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार को पूरे पूर्वांचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा कि बैंकों में जमा जनता की गाढ़ी कमाई मोदी राज में सुरक्षित नहीं रह गई है। एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं और सरकार घोटालेबाजों को संरक्षण दे रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
PNB Scam
वाराणसी में टाउनहाल प्रदर्शन के दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि मोदी राज में बैंकों में लूट मची है। इस सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई लूटने की पूंजीपतियों को खुली छूट दी है। वादा किया था कि कालाधन विदेश से लाएंगे लेकिन देश का धन लूटकर घोटालेबाज विदेश भाग रहे हैं और सरकार चुप्पी साधे बैठी है।
protest
- फोटो : अमर उजाला
मुगलसराय में कांग्रेसजनों ने नगर के काली महाल स्थित राजीव गांधी पार्क से जुलूस निकाला। नगर भ्रमण के बाद जुलूस शास्त्री पार्क पहुंचा जहां सभी ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोटालों-जुमलों की सरकार गद्दी छोड़ो आदि के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक के महा घोटाले के विरोध में कांग्रेसजनों ने कार्यालय से जुलूस निकाला। कलेक्ट्रे कचहरी का भ्रमण कर अंबेडकर पार्क में धरना दिया।कांग्रेसजनों ने कार्यालय जुलूस नीरव मोदी को देश में लाओ, जनता की कमाई बैंक में वापस कराओं के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
भदोही के ज्ञानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव दुर्गा प्रसाद गुप्ता की मौजूदगी में कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार पर इतने बड़े घोटाले के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।