फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey News: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में जबरदस्त सर्च अभियान, देखें तस्वीरें

Wed, 08 Jul 2020 04:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Jul 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey News search operation for criminal accused of kanpur encounter Vikas Dubey see photos in chandauli
सर्च अभियान चलाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विकास दुबे की तलाश में उत्तर प्रदेश के हर जिले की पुलिस अलर्ट पर है। पूर्वांचल में भी पुलिस जगह-जगह संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर रही है। चंदौली जिले में बुधवार को पुलिसबल ने कई होटलों में विकास दुबे की तलाश में छापा मारा। देखें अगली स्लाइड्स...।

Vikas Dubey News search operation for criminal accused of kanpur encounter Vikas Dubey see photos in chandauli

चंदौली जिले में एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर सभी सीओ, इंस्पेक्टर विकास दुबे सहित उसकी पत्नी एवं करीबियों को खंगालने में जुटी हैं। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद फरार विकास दुबे की तलाश में पुलिस की टीमें प्रदेशभर में छापा मारकर उसकी तलाश में जुटी हैं।

Vikas Dubey News search operation for criminal accused of kanpur encounter Vikas Dubey see photos in chandauli
होटलों में पुलिस का छापा।

इन्हीं आशंकाओं के बीच चंदौली में पुलिस ने नगर के कई होटलों में जबरदस्त सर्च अभियान चलाया। नगर के सभी छोटे बड़े होटलों को खंगाला जा रहा है। पुलिस की अचानक इस कार्रवाई से नगर में होटल कारोबारियों के अलावा व्यापारियों, दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस को अंदेशा है कि उसकी पत्नी और करीबी पीडीडीयू नगर में शरण लिए हुए हैं या फिर यहां से सैयदराजा, इलिया, चकिया, नौगढ़ के रास्ते बिहार भाग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey News search operation for criminal accused of kanpur encounter Vikas Dubey see photos in chandauli

दअसल, कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी विकास और उसके करीबियों पुलिसकर्मियों पर गोली बरसाईं। इसमें डीएसपी समेत पुलिस के आठ जवानों की मौत हो गई थी। तब से वह अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया है।

विज्ञापन
Vikas Dubey News search operation for criminal accused of kanpur encounter Vikas Dubey see photos in chandauli
अमर दुबे और विकास दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं आज विकास दुबे के साथी अमर दुबे को यूपी एसटीएफ ने हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया है। अमर विकास दुबे का दहिना हाथ माना जाता है। गुरुवार की रात को जब विकास पुलिस पर गोलियां की बौछार कर रहा था, उस समय अमर भी विकास के साथ ही था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed