फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey News: विकास दुबे का समर्थन और सीएम योगी पर टिप्पणी करना छात्र नेता को पड़ा भारी, गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2020 03:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Jul 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey news police arrested student leader in support of Vikas Dubey commenting on CM yogi adityanath in chandauli
विकास दुबे फरीदाबाद में दिखा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मोस्ट वाटेंड विकास दुबे को खोजने के लिए पूरी पुलिस फोर्स जगह-जगह छानबीन रही है। वहीं, चंदौली जिले में एक महाविद्यालय के छात्र नेता ने विकास दुबे के समर्थन में मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है। इसकी जानकारी होते ही सीओ भुवनेश चिकारा के निर्देश पर कोतवाल वंदना सिंह ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।

Vikas Dubey news police arrested student leader in support of Vikas Dubey commenting on CM yogi adityanath in chandauli
छात्र।

कानपुर के मोस्ट वांटेड विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर सीओ देवेश मिश्रा सहित 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश है। घटना के बाद फरार चल रहे विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की सौ टीमें लगाई गई हैं।

Vikas Dubey news police arrested student leader in support of Vikas Dubey commenting on CM yogi adityanath in chandauli
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ani

इस बीच मोस्ट वांटेड पांच लाख का इनामी अपराधी विकास दुबे के समर्थन में सकलडीहा पीजी कॉलेज के एक छात्र नेता ने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। उसने मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के खिलाफ अशोभनीय टिपणी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey news police arrested student leader in support of Vikas Dubey commenting on CM yogi adityanath in chandauli
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला

इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सीओ भुवनेश चिकारा के निर्देश पर कोतवाल वंदना सिंह ने युवक को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Vikas Dubey news police arrested student leader in support of Vikas Dubey commenting on CM yogi adityanath in chandauli
फरीदाबाद में मिठाई की दुकान के बाहर सीसीटीवी में कैद विकास दुबे - फोटो : एएनआई

इस संबंध में कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि बिजौरा गांव निवासी छात्र नेता प्रशांत पांडेय ने मुख्यमंत्री सहित शहीद हुए जवानों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed