फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वंदे भारत एक्सप्रेस लेट: वाराणसी कैंट स्टेशन पर यात्री हुए परेशान, गलत मोबाइल संदेश ने दिया बड़ा तनाव

Sat, 08 Oct 2022 05:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Oct 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express Late Passengers upset at Varanasi Cantt station wrong mobile message gives tension
वाराणसी कैंट स्टेशन पर परेशान यात्री - फोटो : अमर उजाला

देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए अक्तूबर का पहला हफ्ता ठीक नहीं लग रहा। शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी तीसरी घटना सामने आई है। दिल्ली से वाराणसी आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तकनीकी खराबी आने के चलते खुर्जा जंक्शन पर रोक दी गई। वाराणसी कैंट स्टेशन से इसके रवाना होने का समय फिलहाल 9.15 बताया गया है। इस देरी के लिए दिल्ली से वाराणसी आ रही वंदेभारत ट्रेन में खराबी को कारण बताया जा रहा है।



दिल्ली से आने वाली वंदेभारत दोपहर दो बजे वाराणसी पहुंचती है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन अब रात आठ बजे तक यहां पहुंचने की संभावना है। इधर, ट्रेन के विलंब होने से वाराणसी कैंट स्टेशन पर परेशान यात्रियों को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम ने भारी तनाव दे दिया। दरअसल, सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम ने दोपहर करीब सवा एक बजे मोबाइल पर मैसेज किया कि वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी के बजाय प्रयागराज तक ही आएगी।

इससे कैंट स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति हो गई। इस मोबाइल संदेश से परेशान वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों ने आक्रोश नजर आया। कैंट स्टेशन प्रशासन ने मोबाइल संदेश का खंडन करते हुए आरपीएफ और जीआरपी की मदद से नाराज लोगों को शांत कराया। 

Vande Bharat Express Late Passengers upset at Varanasi Cantt station wrong mobile message gives tension
वाराणसी कैंट स्टेशन पर परेशान यात्री - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी से दिल्ली जाने और आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस तकनीकी कारणों से आज कई घंटे विलंब से चल रही है। यह ट्रेन आज वाराणसी  से अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे की देरी से रात 9:15 पर रवाना हो सकती है। इस कारण वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचे यात्री परेशानी का सामना कर रहे हैं। यात्री वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं। बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन अधीक्षक से अपनी परेशानियों को बता रहे हैं।  इनमें कई ऐसे लोग भी थे जिन्हें दिल्ली पहुंचने के बाद देर रात दूसरी ट्रेन या फ्लाइट पकड़कर विदेशों की यात्रा करनी थी। 

Vande Bharat Express Late Passengers upset at Varanasi Cantt station wrong mobile message gives tension
वाराणसी कैंट परिसर का नजारा - फोटो : अमर उजाला

वंदे भारत एक्सप्रेस के कई यात्री सुबह 10 बजे कैंट स्टेशन पहुंच गए थे। तकनीकी कारणों से ट्रेन लेट होने की सूचना पर मायूस हो उठे। इस बीच प्रयागराज स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस समाप्त होने की गलत जानकारी मिलते ही कैंट स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे यात्री भारी तनाव में आ गए।  उन्होंने स्टेशन निदेशक कार्यालय कड़ी आपत्ति जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vande Bharat Express Late Passengers upset at Varanasi Cantt station wrong mobile message gives tension
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : फाइल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से वाराणसी आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तकनीकी खराबी आने के चलते खुर्जा जंक्शन पर रोक दी गई। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इमरजेसी ब्रेक जाम हो गए थे। इसके बाद खुर्जा जंक्शन पर शताब्दी एक्सप्रेस में सभी यात्रियों को शिफ्ट कर वाराणसी रवाना किया गया। 

विज्ञापन
Vande Bharat Express Late Passengers upset at Varanasi Cantt station wrong mobile message gives tension
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई

वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर दो बजे वाराणसी कैंट जंक्शन पर आती थी और तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना होती थी। कैंट रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन वाराणसी जंक्शन से रात 9:15 बजे रवाना होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed