Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह-ए-बनारस के 12 साल पूरे: अष्टप्रहर संगीत साधना में पद्मभूषण, आठ पद्मश्री कलाकारों ने दी प्रस्तुति

Tue, 24 Nov 2026 04:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 24 Nov 2026 04:21 PM IST
सार

सुबह-ए-बनारस के 12 साल पूरे हुए इस दौरान आठ पद्मश्री कलाकारों ने प्रस्तुति दी। अनूप जलोटा और सोमा घोष ने सुरों से समा बांध दिया। कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 
 

विज्ञापन
Subah-e-Banaras completes 12 years Anup Jalota and Soma Ghosh enthralled audience with their melodies
सुबह-ए-बनारस के 12वें स्थापना दिवस पर अष्टप्रहर संगीत साधना - फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस के 12वें स्थापना दिवस पर सोमवार को अष्टप्रहर संगीत साधना शुरू हुई। इसके तहत 24 घंटे तक शास्त्रीय संगीत की अविरल धारा प्रवाहित हुई। पद्मभूषण पं. साजन मिश्र और आठ पद्मश्री कलाकारों समेत करीब 100 कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा और सोमा घोष ने सुरों से श्रोताओं को मुग्ध किया। मंगलवार सुबह पं. साजन मिश्र व स्वरांश मिश्र की प्रस्तुति के साथ संगीत साधना का समापन होगा। इस दौरान पीएम का संदेश भी सुनाया गया।
Trending Videos
Subah-e-Banaras completes 12 years Anup Jalota and Soma Ghosh enthralled audience with their melodies
सुबह-ए-बनारस के 12वें स्थापना दिवस पर अष्टप्रहर संगीत साधना में अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला
भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से अध्यात्म, संगीत और योग के समन्वय के रूप में 24 नवंबर 2014 को नए अस्सीघाट पर जिला प्रशासन की पहल से सुबह-ए-बनारस की शुरुआत हुई थी। आयोजन के 12 वर्ष पूरे होने पर सोमवार सुबह छह बजे मां गंगा की आरती और यज्ञ के बाद अष्टप्रहर संगीत साधना का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव और कलाकारों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मंगल कलश पर पुष्प अर्पित किए। 
Subah-e-Banaras completes 12 years Anup Jalota and Soma Ghosh enthralled audience with their melodies
सुबह-ए-बनारस के 12वें स्थापना दिवस पर अष्टप्रहर संगीत साधना में डॉ. सोमा घोष - फोटो : अमर उजाला
पद्मश्री अनूप जलोटा, डॉ. राजेश्वर आचार्य, प्रो. ऋत्विक सान्याल, डॉ. सोमा घोष और डॉ. मंगला कपूर समेत कोलकाता, गोवा, उज्जैन, ग्वालियर, मुंबई और दिल्ली के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। बनारस घराने के युवा कलाकार राहुल मिश्र और रोहित मिश्र ने राग अहीर भैरव से शुरुआत की। उन्होंने ‘अलबेला सजन आयो री’ और ‘उठहूं गोपाल’ की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Subah-e-Banaras completes 12 years Anup Jalota and Soma Ghosh enthralled audience with their melodies
सुबह-ए-बनारस के 12वें स्थापना दिवस पर अष्टप्रहर संगीत साधना - फोटो : अमर उजाला
स्वागत सुबह-ए-बनारस के संस्थापक सचिव डॉ. रत्नेश वर्मा ने किया। उद्घाटन समारोह में पं. प्रमोद मिश्रा, डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, योग गुरु पं. विजय प्रकाश मिश्र, अभय श्रीवास्तव, अजय पांडेय, रमेश तिवारी, श्याम केसरी और प्रत्यूष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Subah-e-Banaras completes 12 years Anup Jalota and Soma Ghosh enthralled audience with their melodies
सुबह-ए-बनारस के 12वें स्थापना दिवस पर अष्टप्रहर संगीत साधना - फोटो : अमर उजाला
इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति 
नवनीता चौधरी, प्रो. अंबरीश चंचल, आशुतोष भट्टाचार्य, डॉ. शिवानी शुक्ला, डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा, डॉ. विजय कपूर, उस्ताद अफजल हुसैन, देवलीना राय, अर्चना म्हस्कर, डॉ. मंगला कपूर, सुचेता गांगुली, पं. गणेश मिश्र, भगीरथ जालान, डॉ. रश्मि जोशी, पं. देवाशीष डे, शुभंकर डे, डॉ. रागिनी सरना, जयंतिका डे, प्रियांशु घोष, अलंकृता रॉय, बागेश्वरी बोहरा, ईशान घोष, डॉ. शक्ति सोनी, प्रो. रामशंकर, डॉ. चारुचंद्र और शशि वर्मा शामिल रहे। सितार वादन में डॉ. राजेश शाह, डॉ. श्रावणी विश्वास, प्रो. संगीता सिंह, पं. रवींद्र गोस्वामी और नीरज मिश्रा और सरोद वादन में अंशुमान महाराज ने प्रस्तुति दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed