फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘हेल्दी बेबी शो’ में खूब भाया बच्चों का नटखट अंदाज, देखें तस्वीरें

Tue, 20 Feb 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 20 Feb 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
see the photos of naughty kids on healthy baby show
kids - फोटो : अमर उजाला
बच्चों के नटखट अंदाज और चंचलता के सभी कायल हो गए। मंच पर झूमते, गाते, हाथ हिलाते मस्ती करते बच्चों की अदाएं सभी के दिल को छू गईं। आंखों पर चश्मा, घुंघराले बाल, परियों जैसे रंगरूप में सजे बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी और ताली बटोरीं। अवसर था अमर उजाला और डालिम्स के टॉडलर्स एंड किड्स रामकटोरा शाखा की ओर से आयोजित ‘हेल्दी बेबी शो’ का। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
see the photos of naughty kids on healthy baby show
healthy baby show - फोटो : अमर उजाला

डायस पर बच्चों ने कैटवॉक किया तो सभी ने हाथ हिलाकर सभी अभिवादन किया। करीब तीन घंटे तक चले शो में बच्चे अपनी अदाओं से लोगों को खूब रिझाते और हंसाते रहे। हेल्दी बेबी शो के आयोजन में 453 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए अभिभावक  भी पूरी तैयारी केसाथ शामिल हुए। 
see the photos of naughty kids on healthy baby show
kids - फोटो : अमर उजाला

प्रथम वर्ग में मोस्ट हेल्दी बेबी शो था। इसमें छह माह से एक वर्ष तथा एक वर्ष से दो वर्ष तक के बच्चाें ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी नटखट और चंचल अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। द्वितीय वर्ग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तीन से पांच वर्ष और पांच से आठ वर्ष तक के बच्चों ने प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
see the photos of naughty kids on healthy baby show
kids - फोटो : अमर उजाला
परी, डाक्टर, इंजीनियर और हीरो के रूप में डायस पर प्रदर्शन किया। बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता में एक से दो तथा तीन वर्ष के बच्चे शामिल हुए। इसके अलावा डालिम्स के बच्चों ने मूक अभिनय तथा बचपन महत्वाकांक्षा पर नृत्य प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन
see the photos of naughty kids on healthy baby show
kids - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले डालिम्स के अध्यक्ष प्रदीप मधोक बाबा और निदेशक पूजा मधोक और माहिर मधोक ने विद्यालय के संस्थापक अमृतलाल इशरत और दीश इशरत के चित्र पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष ने कहा कि शो का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और अभिभावकों की जागरूकता के उद्देश्य किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed