{"_id":"5a8af2e54f1c1b387b8b7635","slug":"bus-caught-fire-after-high-tension-line-touch-in-mirzapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से बस में लगी आग, देखते ही देखते हो गई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन से बस में लगी आग, देखते ही देखते हो गई खाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर में सोमवार को हाईटेंशन के खंभे से मामूली टक्कर के बाद करेंट उतरने से एक निजी बस में आग लग गई। संयोग था कि उस वक्त बस खाली था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। घटना में बस चालक और खलासी दोनों घायल हो गए। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक वह बस को खाक कर चुकी थी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा पुल के पास घटी। हाईटेंशन लाइन से बस कुछ ही देर में धू-धू कर जलने लगी। घटना में बस चालक लालजी यादव (50) झुलस गया। चालक को बचाने के प्रयास में खलासी भी करेंट के झटके से दूर जा गिरा। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके।
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। भदोही के चौरी निवासी लालजी यादव (50) बड़कीपुर, चौरी बाजार (भदोही) निवासी प्रमोद कुमार की निजी बस चलाता है। रविवार को बस की मरम्मत कराने के लिए मिर्जापुर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह वह बस लेकर जा रहा था कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा पुल के पास बैक करते समय बस सड़क किनारे हाईटेंशन के खंभे से मामूली रूप से टकरा गई। इस दौरान हाईटेंशन का तार छू जाने से शार्ट सर्किट हुई और बस में आग लग गई। कुछ ही समय में निजी बस धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
बस में करेंट उतरने से चालक लालजी गंभीर रूप से झुलस गया जबकि चालक को बचाने के प्रयास में करेंट का झटका लगने से खलासी दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने बिजली कटवाकर चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय बस खाली थी। अगर उसमें यात्री होते तो बड़ी दुर्घटना हो जाती।