फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओ तेरी ! पीएम मोदी पर हमला बोलते-बोलते ये क्या बोल गए लालू यादव

Wed, 01 Mar 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/ मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/ मिर्जापुर Updated Wed, 01 Mar 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
rjd chief lalu yadav target pm modi at election campaign
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
 बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी पूर्वांचल की सियासी दंगल में कूद पड़े हैं। उन्होंने मिर्जापुर और वाराणसी में जनसभा कर अपने अंदाज में भाजपा पर जमकर हमला बोला।  सभा में लालू पूरे रौ में दिखे। पीएम मोदी को निशाने पर रख लालू यादव ने ऐसी बात कह डाली जिससे सियासी तापमान बढ़ना तय है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें वो बयान...
rjd chief lalu yadav target pm modi at election campaign
lalu yadav - फोटो : अमर उजाला
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को मिर्जापुर में अपने अंदाज में भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह उनके निशाने पर रहे। मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जुड़वां भाई बताते हुए कहा कि मोदी ऐसे ताली बजाते हैं, जैसे मनोरंजन करने वाले  बजाते हैं। भाजपा ने झूठ बोल कर, झांसा देकर केंद्र  में सरकार बना ली लेकिन दो साल में ही उसके वादों की हवा निकल गई। 
 
rjd chief lalu yadav target pm modi at election campaign
lalu yadav - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की सभा में लालू यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भारत की बहू बताकर तारीफ की तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की गैंडे से। उन्होंने बिहारी अंदाज में कहा कि भारत के इतिहास में इतना गंदा प्रधानमंत्री नहीं देखा। एगो सूई का भी कारखाना लगाया हो तो बताओ। पांच साल पूरा नहीं होने देंगे। पटकी-पटका, धक्कामुक्की कर हटा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rjd chief lalu yadav target pm modi at election campaign
lalu yadav - फोटो : अमर उजाला
पिंडरा से कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार विधायक अजय राय के समर्थन में हुई जनसभा में लालू प्रसाद ने पीएम मोदी पर जमकर व्यंग बाण चलाए। पीएम की तुलना उन्होंने ताली बजाकर मनोरंजन करने वाले  से की। जबकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘साधू’ बताया। कहा कि यूपीए में मैं कांग्रेस के साथ रहा हूं। जब सोनिया का विदेशी के नाम पर विरोध हो रहा था, जब मैंने कहा था कि वह विदेशी नहीं, भारत की बहू है। मैं सोनिया को पीएम बनाना चाहता था।
विज्ञापन
rjd chief lalu yadav target pm modi at election campaign
lalu yadav - फोटो : अमर उजाला
लालू ने कहा कि पीएम मोदी मनमोहन को रेनकोट में नहाते देखते हैं। मैं उनसे पूछता हूं कि रेनकोट देखा तो और क्या-क्या देखा? इतने पर भीड़ ठहाके लगाने लगी। लालू ने कहा कि गुजरात से 2014 में मोदी बनारस आए तो बोले कि अपने मन से नहीं आया हूं। मां गंगा ने बुलाया है। मैं पूछता हूं कि मां गंगा कब बुलाती हैं। जब संस्कार होना होता है तब। जापान के पीएम शिंजे अबे को भी मोदी ने दो घंटा तक घाट पर बैठा दिया। इनका कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि इन पर भरोसा मत करना। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed