फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravidas Jayanti 2023: काशी में संत रविदास की जन्मस्थली पर भक्ति भाव के रंग चटख, सेवादारों के आने का क्रम जारी

Wed, 01 Feb 2023 10:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Feb 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ravidas Jayanti 2023 colors of devotion are bright At birthplace of Saint Ravidas in varanasi
सीरगोवर्धन में भोजन तैयार करते सेवादार - फोटो : अमर उजाला

गुरु चरणों की रज पाने के लिए सेवादारों के आने का सिलसिला अनवरत जारी है। श्रमसाधक संत रविदास की जन्मस्थली पर भक्ति भाव के रंग अब चटख होने लगे हैं। कहीं अमृतवाणी का पाठ हो रहा है तो कहीं गुरु के मंदिर में सेवा का सिलसिला जारी है। संत रविदास मंदिर से लेकर पंडाल व लंगर हॉल तक सेवादार और संगत के सेवाभाव का नजारा श्रमसाधना को साकार कर रहा है। संत गुरु रविदास की जयंती में शामिल होने के लिए पंजाब हरियाणा के विभिन्न शहरों से सेवादारों व संगत के आने का सिलसिला बुधवार को भी बना रहा है।



मेला क्षेत्र में भीड़भाड़ बढ़ गई, दुकानें खुल गईं और रविदास मंदिर से लेकर लंगर हॉल तक अटूट कतार दिखने लगी है। लंगर शुरू होने के बाद लंगर चखने के लिए लोगों की भीड़ होने लगी है।  मंदिर ट्रस्ट की तरफ से भीड़भाड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में 24 और पंडालों के मुख्य मार्गों और उसके चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम रविदास मंदिर और पंडाल क्षेत्र में पुलिस कंट्रोल रूम में होगा। 

Ravidas Jayanti 2023 colors of devotion are bright At birthplace of Saint Ravidas in varanasi
रविदास मंदिर में दर्शन करते संत निरंजन दास (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

रविदास जयंती में शामिल होने के लिए संत निरंजन दास अनुयायियों के साथ स्पेशल ट्रेन से गुरुवार को जालंधर से रवाना होंगे। शुक्रवार दोपहर को स्पेशल ट्रेन कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी। चार फरवरी को संत निरंजन दास पंडाल क्षेत्र मेला क्षेत्र सत्संग हॉल का भ्रमण कर संगत को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। 

Ravidas Jayanti 2023 colors of devotion are bright At birthplace of Saint Ravidas in varanasi
संत रविदास जयंती पर जन्मस्थली पर उमड़ती है भीड़ - फोटो : अमर उजाला

चार फरवरी की शाम को रविदास पार्क में दीप प्रज्ज्वलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पांच फरवरी की सुबह संत निरंजन दास रविदासिया धर्म की पताका फहराकर जयंती का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravidas Jayanti 2023 colors of devotion are bright At birthplace of Saint Ravidas in varanasi
कोतवाली में बैठक - फोटो : सोशल मीडिया

कोतवाली थाना परिसर में बुधवार को रविदास जयंती के मद्देनजर पुलिस अफसरों और आयोजकों की बैठक हुई। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने आयोजकों से कहा कि रविदास जयंती के दिन झांकियां सिर्फ संत शिरोमणि से संबंधित ही निकाली जाएं। किसी प्रकार की राजनीतिक झांकियां न निकाली जाएं। जुलूस या शोभायात्रा के दौरान अश्लील गाने कतई न बजें। सिर्फ भजन ही सुनाई देना चाहिए। इसके साथ ही जुलूस या शोभायात्रा में शामिल कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में न हो।

विज्ञापन
Ravidas Jayanti 2023 colors of devotion are bright At birthplace of Saint Ravidas in varanasi
संत रविदास जयंती (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी काशी जोन ने कहा कि रविदास जयंती के दिन निकलने वाले जुलूस या शोभायात्रा में किसी भी महिला के साथ छेड़खानी या छींटाकशी की घटना न हो। लाउड स्पीकर का प्रयोग तेज ध्वनि में नही करने दिया जाएगा। सभी लोग अफवाहों से बचें। कोई किसी भी तरह की अफवाह फैलाए तो तत्काल संबंधित थानाध्यक्ष या उच्चाधिकारियों को सूचना दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed