Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Young woman missing amidst wedding preparations 2 lakh and jewellery missing police registered case

वाराणसी: शादी की तैयारियों के बीच युवती लापता, तिलक के दो लाख रुपये और आभूषण भी गायब; पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 15 Nov 2026 05:36 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 15 Nov 2026 05:36 AM IST
सार

चौबेपुर क्षेत्र में शादी की तैयारियों के बीच 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। 26 नवंबर को उसका तिलक होना था। पिता का आरोप है कि बिहार के सिवान निवासी युवक उसे बहलाकर ले गया है। घर से तिलक के दो लाख एक हजार रुपये और सोने के आभूषण भी गायब हैं।

विज्ञापन
Varanasi Young woman missing amidst wedding preparations 2 lakh and jewellery missing police registered case
चौबेपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 26 नवंबर को तिलक की रस्म होनी थी और इसके लिए दो लाख रुपये से अधिक की नकदी के साथ आभूषण भी रखे गए थे। इसी बीच 20 वर्षीय युवती अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता का आरोप है कि बिहार के सिवान निवासी एक युवक उसे बहलाकर अपने साथ ले गया है। युवती के साथ तिलक के लिए रखे दो लाख एक हजार रुपये और सोने के आभूषण भी गायब हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी 12 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे अचानक घर से लापता हो गई। पहले परिवार के लोगों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता लगाया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस कर रही जांच-पड़ताल

पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के दो व्यक्तियों की मिलीभगत से बिहार के सिवान निवासी आदित्य निषाद उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया है। पिता के अनुसार, बेटी की शादी तय हो चुकी थी और 26 नवंबर को तिलक की रस्म होनी थी। इसके लिए घर में दो लाख एक हजार रुपये नकद रखे गए थे।

आरोप है कि युवती घर से दो सोने की अंगूठियां और नाक, कान व गले के आभूषण भी अपने साथ ले गई है। बेटी के अचानक लापता होने और शादी के लिए रखी नकदी व आभूषण गायब होने से परिवार परेशान है। शादी की तैयारियां भी अधर में पड़ गई हैं।

पीड़ित पिता ने 13 नवंबर को चौबेपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed