फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2023: आम बजट को किसी ने सराहा तो किसी नकारा, वाराणसी में समर्थक और विरोधी बंटे हुए आए नजर

Wed, 01 Feb 2023 06:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Feb 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2023  supporters and opponents were seen divided in Varanasi
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण - फोटो : Social Media

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट पेश किया। वाराणसी में  आम बजट को लेकर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं अलग अलग रही। किसी ने सराहा तो किसी ने निराशाजनक बताया। भाजपा के पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले ने कहा कि बजट शक्तिशाली, समृद्ध और संपन्न भारत की संकल्पना का रोडमैप है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह ने इस बजट को 2024 का चुनावी ब्लूप्रिंट जलेबी मार्का जुमला बजट बताया। सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा मजदूर, किसान, आम आदमी के लिए निराशाजनक बजट है। राष्ट्रीय समता पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह ने अमीरों और चुनावी बजट बताया। कहा कि इससे विकास की रफ्तार कम होगी।



आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने आयकर छूट में बदलाव महंगाई के सापेक्ष ऊंट की मुंह में जीरा समान बताया। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने इस बजट को देश के विकास को गति देने वाला बताया। अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय सचिव राजेश पटेल ने कहा कि जनहित का नहीं बल्कि चुनावी बजट बताया। 

Union Budget 2023  supporters and opponents were seen divided in Varanasi
प्रेसवार्ता करते पूर्व विधायक अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री व कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह बजट उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है। यह बजट झूठा प्रचार और मार्केटिंग का है। न किसान न जवान और न ही नौजवान के लिए सुविधा दी गई है। अमृतकाल में आम आदमी अमृत के लिए तरस रहा है। 

Union Budget 2023  supporters and opponents were seen divided in Varanasi
प्रेस वार्ता करते राघवेंद्र चौबे - फोटो : अमर उजाला

 कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि  यह बजट पुराने वादों और जुमलों पर पर्दा डालने वाला है। ऊंट के मुंह में जीरा के समान टैक्स में दी गई छूट है। सरकार भविष्य के खोखले सपने दिखाकर वर्तमान समस्याओं से ध्यान हटाना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Budget 2023  supporters and opponents were seen divided in Varanasi
स्टांप एवं निबंधन विभाग के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

राज्यमंत्री व शहर उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल ने कहा कि  यह बहुत ही शानदार बजट है। आयकर में छूट देकर आम जनता को लाभ दिया है। रोजगार, नौकरी, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव दिखेंगे। कौशल विकास के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। कृषि अनुसंधान से मोटा अनाज और किसानों को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
Union Budget 2023  supporters and opponents were seen divided in Varanasi
प्रेस वार्ता में बोलते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा । - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि यह बहुत ही ऐतिहासिक बजट है। आजादी से अब तक का सबसे सुंदर, सबसे सर्वग्राही और सर्वव्यापी बजट है। देश को आगे ले जाने में काफी उपयोगी होगा। इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed