{"_id":"5ac25ca94f1c1bd2618b522b","slug":"protest-in-varanasi-by-dalit-groups-in-the-against-of-sc-st-act-review","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SC\/ST एक्टः बनारस में विरोध प्रदर्शन के दौरान दरोगा की रिवाल्वर छीनने का प्रयास, 10 गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SC/ST एक्टः बनारस में विरोध प्रदर्शन के दौरान दरोगा की रिवाल्वर छीनने का प्रयास, 10 गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सोमवार को पूरे वाराणसी जिले में प्रदर्शन हुआ और जुलूस निकाल कर नारेबाजी की गई। इस दौरान शहर के आंबेडकर चौराहा पर सड़क जाम कर कचहरी चौकी प्रभारी से उलझते और रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया। ऐसा करने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा कर लाठियों से पीटा। साथ ही, बसपा जिलाध्यक्ष सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर कैंट थाना ले जाया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
protest
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शाम को बसपा, कांग्रेस, सपा सहित अन्य दलों के नेताओं की मौजूदगी में गिरफ्तार सभी दस को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। कैंट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में बसपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, मीना देवी, रमेश भारती, अरविंद कुमार, अनूप श्रमिक, नागेंद्र भारती, सूबेदार प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, बालकृष्ण का दीनदयाल अस्पताल में पुलिस ने मेडिकल कराया।
protest
- फोटो : अमर उजाला
एक ओर नगर निगम पर सभी विपक्षी पार्टियों ने महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। वहीं दूसरी ओर अंबेडकर पार्क में बसपा सहित आरक्षित वर्ग के कई संगठनों का धरना चल रहा था। इसी बीच निगम पर मौजूद सभी विपक्षी नेताओं को सूचना मिली कि पुलिस ने लाठीचार्ज कर बसपा के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
सभी नेता पहले अंबेडकर पार्क पहुंचे। वहां धरना देने वालों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्हें वहीं धरना देने की हिदायत के बाद सभी नेता कैंट थाने पहुंच गए। अधिकारियों से कई चरणों में हुई वार्ता के दौरान जमकर नारेबाजी हुई। शासन प्रशासन और पुलिस को कोसा गया।
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
देशव्यापी प्रदर्शन का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी दिखा। ट्रेनों की घंटों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर कई बार हंगामा और नोकझोंक की स्थिति देखी गई। कैंट स्टेशन से गुजरने वाली अप फरक्का एक्सप्रेस और पंजाब मेल नहीं आई। इसके चलते दोनों को निरस्त करना पड़ा।