{"_id":"5a9d12854f1c1b8e238bbde8","slug":"preparation-in-varanasi-for-make-memorabel-visit-of-french-president","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्रांस के राष्ट्रपति का काशी दौरा यादगार बनाने के लिए चल रही ये तैयारियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस के राष्ट्रपति का काशी दौरा यादगार बनाने के लिए चल रही ये तैयारियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
french
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति के काशी दौरे को यादगार बनाने के लिए पीएमओ स्तर से निर्देश मिले हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव राघवेंद्र सिंह रविवार को पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर शहर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण और डीएम योगेश्वर राम मिश्र के साथ केंद्रीय सचिव ने अस्सी से लेकर दशाश्वमेध घाट तक का नाव से निरीक्षण किया। दोनों वीवीआईपी के आगमन के मद्देनजर गंगा घाटों पर केंद्रीय खुफिया इकाइयों के जवानों ने नजर रखने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों
- फोटो : Magic Paris
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 12 मार्च को बनारस आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों गंगा घाटों पर काशी की संस्कृति से रूबरू होंगे। इसके लिए दशाश्वमेध से अस्सी के बीच के 11 प्रमुख घाटों पर काशी की धर्म, कला, संस्कृति, संगीत, खानपान और यहां से जुड़ी अन्य विशिष्टताओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
assi ghat
- फोटो : social media
इसके तहत अस्सी से दशाश्वमेध के बीच के 11 प्रमुख घाटों पर काशी से जुड़ी प्रत्येक विशिष्ट बात की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनियां कुछ इस तरह होंगी कि फ्रांस के राष्ट्रपति को काशी का जीवंत बोध हो सके। इन प्रदर्शनियों को देखने के लिए पीएम मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति बुलेट प्रूफ बजड़े से दशाश्वमेध घाट से अस्सी घाट के लिए रवाना होंगे।