{"_id":"5a8ae00a4f1c1ba32a8b83be","slug":"phulpur-bjp-candidate-kaushlendra-singh-is-nearest-of-dupty-cm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फूलपुर से प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह हैं डिप्टी सीएम के करीबी, इन्होंने सिखाया था राजनीति का ककहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलपुर से प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह हैं डिप्टी सीएम के करीबी, इन्होंने सिखाया था राजनीति का ककहरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
kaushlendra singh
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
kaushlendra singh
- फोटो : facebook
भाजपा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कौशलेंद्र को राजनीति का ककहरा सिखाया। पूर्व मंत्री के मिर्जापुर चुनार के मगरहा गांव के ही कौशलेंद्र हैं। बाद में पूर्व मंत्री के विरोध के चलते मेयर का टिकट बसपा कार्यकाल में दिया गया। 2007 से 2012 तक कौशलेंद्र बनारस के मेयर रहे। बनारस के मेयर के कार्यकाल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी मेयर को सांसद का टिकट दिया गया है। इसके पहले सरोज सिंह, अमरनाथ यादव, राम गोपाल मोहले आदि मेयर रहे चुके हैं। जिन्हें बाद में भाजपा ने कोई टिकट नहीं दिया।
kaushlendra singh
- फोटो : facebook
एक जुलाई 1976 को मिर्जापुर के मगरहा गांव में जन्मे कौशलेंद्र ने शिक्षा वाराणसी से ग्रहण की। उन्होंने बीएचयू से वाणिज्य स्नातक की पढ़ाई की है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति में कदम रखा। इसके बाद उन्हें भाजपा के युवा मोर्चा में प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसी दौरान उन्हें मेयर का टिकट दिया गया। मेयर के बाद उन्हें भाजपा प्रदेश संगठन में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अभी वर्तमान में वे प्रदेश मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kaushlendra singh
- फोटो : facebook
विधानसभा चुनाव के दौरान कौशलेंद्र को काशी प्रांत की परिवर्तन यात्रा की जिम्मेदारी दी गई थी। इस दौरान वे काशी प्रांत के सभी जिलों में परिवर्तन यात्रा लेकर गए थे। 2012 लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर से सांसद और 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट के दावेदार रहे। लेकिन समीकरण नहीं बैठने के कारण उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इस दौरान वे पार्टी के कार्यों में लगे रहे।
विज्ञापन
kaushlendra singh
- फोटो : facebook
कौशलेंद्र भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, भाजयुमो के अखिल भारतीय सदस्यता अभियान के प्रभारी, कोलकात्ता से कश्मीर तक तिरंगा यात्रा के प्रभारी, भाजपा के ऐतिहासिक परिवर्तन यात्रा के प्रभारी बने, निकाय चुनाव में बरेली महानगर के प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।
पार्टी के पटेल नेताओं में कौशलेंद्र की अच्छी पैठ है। बीते विधानसभा चुनाव में रोहनिया सीट से उन्हें टिकट देने की चर्चा रही लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उनके बजाय सुरेंद्र नारायण सिंह को टिकट दिया था।
पार्टी के पटेल नेताओं में कौशलेंद्र की अच्छी पैठ है। बीते विधानसभा चुनाव में रोहनिया सीट से उन्हें टिकट देने की चर्चा रही लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उनके बजाय सुरेंद्र नारायण सिंह को टिकट दिया था।