{"_id":"5a8af8784f1c1ba3378b4d8d","slug":"self-claimed-husband-wife-take-room-on-raint-police-arrange-his-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी बताकर किराए के कमरे में रह रहे थे, पुलिस को लगी भनक तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी बताकर किराए के कमरे में रह रहे थे, पुलिस को लगी भनक तो...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
love couple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल
दोनों कानपुर देहात से यहां आकर रह रहे थे। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के सनीपुर गांव निवासी भूरा सिंह (22) व इसी जिले की रूरा गांव निवासी साधना सिंह(20) लगभग 10 माह पूर्व स्थानीय पटैला बाजार में आकर एक किराये का कमरा लेकर पति पत्नी बताकर रह रहे थे।
यूपी 100 योजना करेगी जिले में काम
- फोटो : अमर उजाला
कथित पति फेरी लगाकर नील बेचता था। गत तीन- चार दिनों से दोनों का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी सूचना युवती ने फोन पर अपनी माता क्रांती देवी को दी। सोमवार को उसकी मां पटैला बाजार पहुंच गई। जहां दोनों का विवाद देख पुलिस को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
थाने पर पूछताछ के दौरान जब दोनों के भागकर आने की जानकारी हुई तो पुलिस कार्रवाई की तैयारी में लग गई। इससे भयभीत प्रेमी युगल ने तुरंत शादी रचाने का फैसला ले लिया। युवती की माता ने जयमाल और कपड़े का प्रबंध कर दिया। मंदिर के पुजारी पंडित रमाशंकर दूबे ने वैदिक रीति से विवाह संपन्न कराया।