फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अद्भुत है गंजारी स्टेडियम: डमरू के आकार का पवेलियन, प्रवेश द्वार पर बेलपत्र, त्रिशूल के आकार की लाइट्स, देखें

Sun, 24 Sep 2023 10:15 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 24 Sep 2023 10:15 AM IST
सार

गंजारी स्टेडियम शिव मंदिर के मॉडल का है। जिसके चारों ओर प्रवेश द्वार के ऊपर बेलपत्रों की डिजाइन बनी हुई है। त्रिशूल के आकार की लाइट्स और मरू आकार का पवेलियन नजर आ रहा है।  

विज्ञापन
PHOTOS: Damru shaped pavilion, Belpatra at the entrance, Trishul shaped lights Ganjari Stadium is amazing
गंजारी स्टेडियम की आधिकारिक डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के गंजारी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी ने 23 सितंबर को किया। इस स्टेडियम की थीम धार्मिक होगी। यह देश का पहला स्टेडियम होगा, जिसके भवन व डिजाइन में भगवान भोले शंकर और उनकी नगरी काशी की झलक देखने को मिलेगी। गंजारी स्टेडियम के आधिकारिक डिजाइन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जो देखने में भव्य लग रही हैं। 

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ये तस्वीरें शेयर की थीं। 

PHOTOS: Damru shaped pavilion, Belpatra at the entrance, Trishul shaped lights Ganjari Stadium is amazing
गंजारी स्टेडियम की आधिकारिक डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि स्टेडियम शिव मंदिर के मॉडल का है। जिसके चारों ओर प्रवेश द्वार के ऊपर बेलपत्रों की डिजाइन बनी हुई है। त्रिशूल के आकार की लाइट्स और डमरू आकार का पवेलियन नजर आ रहा है।  
 
PHOTOS: Damru shaped pavilion, Belpatra at the entrance, Trishul shaped lights Ganjari Stadium is amazing
गंजारी स्टेडियम की आधिकारिक डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
स्टेडियम का ऊपरी हिस्सा अर्द्ध चंद्राकार दिख रहा है। ये स्टेडियम 451  करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। गंजारी स्टेडियम को तैयार करने में करीब तीन साल लग जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
PHOTOS: Damru shaped pavilion, Belpatra at the entrance, Trishul shaped lights Ganjari Stadium is amazing
गंजारी स्टेडियम की आधिकारिक डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
स्टेट ऑफ द आर्ट ड्रेनेज सिस्टम, क्लब हाउस और फ्ल्डिट प्लेइंग होगा। खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए एक अलग मैदान होगा। बता दें कि पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को किया। जिसमें कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री समेत क्रिकेट के कई दिग्गज मौजूद रहे। 
विज्ञापन
PHOTOS: Damru shaped pavilion, Belpatra at the entrance, Trishul shaped lights Ganjari Stadium is amazing
गंजारी स्टेडियम की आधिकारिक डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
30.86 एकड़ में बनने वाले स्टेडियम में एक साथ तीस हजार दर्शक बैठ सकेंगे। पहले चरण में स्टेडियम के साथ पार्किंग व एक प्रैक्टिस पिच बनाई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed