वाराणसी के गंजारी में बनने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कई मायने में ऐतिहासिक है। यह उत्तर प्रदेश का पहला स्टेडियम है, जिसका निर्माण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) करा रहा है। मालिकाना हक भी बीसीसीआई का रहेगा। देश में पहले से 53 स्टेडियम हैं, जो कि बीसीसीआई को लीज पर मिलते हैं। शुल्क देकर क्रिकेट मैच कराने पड़ते हैं। काशी का स्टेडियम दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार होगा। यह देश का पहला स्टेडियम है, जिसकी थीम धर्म है। महादेव को समर्पित थीम में त्रिशूल आकर की फ्लड लाइटें लगेंगी। डमरू आकार में लाउंज व मीडिया गैलरी होगी। स्टेडियम की क्षमता अभी 30 हजार दर्शकों की है। इसे 10 हजार और बढ़ाया जा सकेगा। ऐसा हुआ तो एक साथ 40 हजार दर्शक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देख सकेंगे। गंजारी में बन रहा स्टेडियम आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस है। बाबतपुर एयरपोर्ट व रिंग रोड से बेहतर कनेक्टिविटी है।
पीएम मोदी ने किया शिलान्यास: महादेव को समर्पित है वाराणसी स्टेडियम की थीम और डिजाइन, यूपी में बीसीसीआई का पहला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन