Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   The gap in internet usage between men and women has narrowed from 45.3% to 9.4% over 5 years

5 साल में 45.3 से घटकर 9.4% हुआ पुरुषों और महिलाओं के बीच इंटरनेट के इस्तेमाल का अंतर

Sun, 15 Nov 2026 01:07 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: किशन चौबे Updated Sun, 15 Nov 2026 01:07 PM IST
सार

पूर्वांचल के 10 जिलों में पांच साल के दौरान महिलाओं के इंटरनेट इस्तेमाल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। गाजीपुर में पुरुषों और महिलाओं के बीच इंटरनेट उपयोग का अंतर 45.3 प्रतिशत से घटकर 9.4 प्रतिशत रह गया। वाराणसी 84.2 प्रतिशत के साथ महिलाओं के इंटरनेट इस्तेमाल में सबसे आगे है।

विज्ञापन
The gap in internet usage between men and women has narrowed from 45.3% to 9.4% over 5 years
train mobile - फोटो : AI Generated

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल की महिलाएं तेजी से डिजिटल दुनिया से जुड़ रही हैं। पांच साल में इंटरनेट इस्तेमाल के मामले में पुरुषों और महिलाओं के बीच का अंतर काफी कम हुआ है। गाजीपुर में यह अंतर 45.3 प्रतिशत से घटकर महज 9.4 प्रतिशत रह गया है। जिले की 68.6 प्रतिशत महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही हैं, जबकि पुरुषों का आंकड़ा 78 प्रतिशत है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) की महिला सशक्तीकरण रिपोर्ट में यह बदलाव सामने आया है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से अगस्त में जारी रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वांचल के 10 जिलों में महिलाओं की डिजिटल भागीदारी तेजी से बढ़ी है। इनमें वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली, भदोही, आजमगढ़, मऊ और बलिया शामिल हैं।
विज्ञापन


पांच साल में तेजी से बढ़ा इंटरनेट का इस्तेमाल
एनएफएचएस-5 (2019-21) के दौरान इन जिलों में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 21.3 से 45.7 के बीच था। वहीं, एनएफएचएस-6 (2023-24) में यह बढ़कर 64.5 से 84.2 प्रतिशत तक पहुंच गया। यानी पांच साल के दौरान महिलाओं की डिजिटल भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी की महिलाएं सबसे आगे
इंटरनेट इस्तेमाल के मामले में वाराणसी की महिलाएं पूर्वांचल में सबसे आगे हैं। यहां 84.2 प्रतिशत महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही हैं। आजमगढ़ 79 प्रतिशत के साथ दूसरे और जौनपुर 77.9 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। गाजीपुर में 68.6 और मिर्जापुर में 68.8 प्रतिशत महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं। बलिया में यह आंकड़ा सबसे कम 64.5 प्रतिशत है।
 

Trending Videos

कई जिलों में पुरुषों और महिलाओं का अंतर घटा
आंकड़ों में सबसे दिलचस्प बदलाव पुरुषों और महिलाओं के बीच इंटरनेट इस्तेमाल के अंतर में आया है। एनएफएचएस-5 के दौरान गाजीपुर में यह अंतर 45.3 प्रतिशत था, जो एनएफएचएस-6 में घटकर 9.4 प्रतिशत रह गया। भदोही में भी यह अंतर 46 प्रतिशत से घटकर 10.5 प्रतिशत हो गया है।

मऊ में पुरुषों और महिलाओं के बीच इंटरनेट इस्तेमाल का अंतर 41.6 प्रतिशत से घटकर 7.3 प्रतिशत और जौनपुर में 31.3 प्रतिशत से घटकर 7.8 प्रतिशत रह गया है। इन दोनों जिलों में यह फासला अब आठ प्रतिशत से भी कम है।

चंदौली और आजमगढ़ में अब भी बड़ा अंतर
महिलाओं की डिजिटल भागीदारी बढ़ने के बावजूद कुछ जिलों में पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर अब भी अधिक है। एनएफएचएस-6 के अनुसार, चंदौली में 88.3 प्रतिशत पुरुष इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि महिलाओं का आंकड़ा 70.4 प्रतिशत है। दोनों के बीच 17.9 प्रतिशत का अंतर है, जो इन दस जिलों में सबसे अधिक है।

आजमगढ़ में भी 92 प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले 79 प्रतिशत महिलाएं इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही हैं। यहां दोनों के बीच 13 प्रतिशत का अंतर है। कुल मिलाकर आंकड़े बताते हैं कि पूर्वांचल में महिलाओं की डिजिटल भागीदारी तेजी से बढ़ी है, हालांकि इंटरनेट इस्तेमाल के मामले में पुरुष अभी भी आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed