फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनभद्र ने तोड़ा पश्चिम बंगाल का रिकार्ड, बनाई 140 किमी लंबी मानव श्रृंखला

Sat, 03 Feb 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 03 Feb 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
One hundred and thirty kilometer long human chain in sonbhadra
human chain - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को यूपी के सोनभद्र तीन लाख एक हजार लोगों ने सुबह 11 बजे से 12 बजकर पांच मिनट तक हाथ से हाथ मिला कर 140 किमी लंबी मानव शृंखला तैयार कर कीर्तिमान रच दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें..


 
One hundred and thirty kilometer long human chain in sonbhadra
Human chain - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय  ने लोगों को स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य की शपथ दिलाई। इसके पूर्व यह कीर्तिमान पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले में 122.3 किमी का दर्ज था।
One hundred and thirty kilometer long human chain in sonbhadra
Human chain - फोटो : अमर उजाला
इंडिया बुक रिकार्ड के प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह, स्मिता सिंह ने प्रमाण-पत्र, मेडल तथा स्मृति चिह्न डीएम पीके उपाध्याय को सौंपा। प्रशासन ने 130 किमी शृंखला  का ही लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन लोगों की सहभागिता ने इसे और लंबी बना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
One hundred and thirty kilometer long human chain in sonbhadra
Human chain - फोटो : अमर उजाला


खलियारी, इमलीपुर से ओबरा मोड़ तक बनाई गई 140 किलोमीटर लंबी शृंखला में लोगों का गजब का उत्साह दिखा। हालांकि कुछ अव्यवस्था रही। चुर्क तिराहा, मारकुंडी, घोरावल रोड पर कुछ देर के लिए दो-दो लाइन लग गई थी। इन इलाकों में भारत माता के जयकारे लगते रहे। लाइन में अधिकतर संख्या छात्र-छात्राओं की रही।
विज्ञापन
One hundred and thirty kilometer long human chain in sonbhadra
human chain - फोटो : अमर उजाला
 शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे से ही मानव शृंखला  में कतारबद्ध होने के लिए विभिन्न विद्यालयों के बच्चे अपने-अपने क्षेत्र के निर्धारित मार्ग पर पहुंच गए।  धर्मशाला से बढ़ौली चौराहा होते हुए वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बग्घानाला तक, घोरावल, करमा, हिंदुआरी, मेन चौक, खलियारी तक मानव शृंखला बनी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed