{"_id":"6b0670014a4ea7892e05286f","slug":"dashashwamedh-ghat-military-tunes-cast-spell-on-hundred-thousand-people-in-varanasi-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दशाश्वमेध घाट: एक लाख लोगों पर चला मिलिट्री धुन का जादू, 4:21 मिनट तक शंखनाद; काशी में दिखा अद्भुत नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशाश्वमेध घाट: एक लाख लोगों पर चला मिलिट्री धुन का जादू, 4:21 मिनट तक शंखनाद; काशी में दिखा अद्भुत नजारा
Wed, 25 Nov 2026 10:50 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:50 AM IST
सार
देव दीपावली के अवसर पर दशाश्वमेध घाट पर पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा आरती देखी। इस दौरान हर- हर महादेव और मां गंगा के जयकारे से घाट गूंज उठे। वहीं सुरक्षा को लेकर कड़े इंताम किए गए थे।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुरसरि गंगा किनारे आध्यात्म के उजाले के बीच श्रद्धालु राष्ट्रभक्ति के भाव में नजर आए। दशाश्वमेध घाट पर करीब एक लाख लोग गंगा महाआरती, क्रैकर-ड्रोन शो तक घाट पर ही जमे रहे। यहां 20 फीट का अमर जवान ज्योति स्मारक तैयार कर शहीदों को सलामी दी गई। 39 जीटीसी बैंड की ओर से ग्रेट हाईलैंड बैगपाइप की मिलिट्री धुन बजाकर मेजर स्टिक घुमाई गई।
विज्ञापन
थल सेना, जल सेना, वायु सेना, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएफ और एनडीआरएफ के अधिकारियों का घाट पर स्वागत हुआ। 21 क्विंटल फूल-मालाओं से सजे घाट पर 21 अर्चक और दुर्गाचरण इंटर कॉलेज की 42 देव कन्याओं ने मां गंगा की महाआरती शुरू की और घी, मोम और बाती से बने 51 हजार दीये रोशन हो उठे।
विज्ञापन
चार मिनट 21 सेकंड तक जब राम जनम योगी का शंखनाद नहीं रुका तो घाटों और बजड़ों पर बैठे भारतीय और विदेशी पर्यटक महादेव का घोष कर तालियां बजाने लगे।
Trending Videos
भव्य महाआती से गूंजे गंगा घाट
- फोटो : अमर उजाला
30 सीसीटीवी से होती रही मॉनिटरिंग
गंगा सेवा निधि के लोगों ने एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए ‘एक संकल्प गंगा किनारे’ नाम का संकल्प कराया। घाट की सुरक्षा के लिए कुल 30 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। भारत सेवा श्रम संघ के 100 स्वयं सेवक और सुरक्षा उपकरणों के साथ गंगा सेवा निधि के 150 वॉलेंटियर्स भी लगे।

शहीदों के परिवार को दिये एक एक-एक लाख
संपूर्ण कार्तिक मास आकाश दीप जलाकर अमरवीर योद्धाओं की स्मृति में दीप जलाये गए, जिसका समापन मंगलवार को हो गया। अमरवीर योद्धाओं की याद में रेलवे सुरक्षा बल के अमर बलिदानी कांस्टेबल उताउर रहमान खान, अमर बलिदानी कांस्टेबल कोलाहल यादव, सीआरपीएफ के अमर बलिदानी शशि कांत सिंह और अमर बलिदानी रामबिलास सिंह यादव के परिवार को संस्था की तरफ से भगीरथ शौर्य सम्मान और एक-एक लाख रुपये चेक दिया गया।

शहीदों के बच्चों को पढ़ाने की ली जिम्मेदारी
बलिदानियों के बच्चों को कक्षा छह से लेकर 12 तक के उनके बच्चों के उच्च माध्यमिक स्तर तक के समस्त शैक्षणिक व्यय को वहन करने की जिम्मेदारी गंगा सेवा निधि ने लिया। गंगा आरती से पहले डॉ. रेवती साकलकर और उनके सहयोगी तबला वादकों ने भजन और राष्ट्र गीतों पर प्रस्तुति दी। इस दौरान सैन्यधिकारियों के अलावा संस्था के सुशांत मिश्र सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।