फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग दिवस: कोरोना वायरस की वजह से सामूहिक आयोजन नहीं, लोग घरों पर कर रहे योग

Sun, 21 Jun 2020 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 21 Jun 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day people doing yoga in his house in purvanchal district varanasi azamgarh sonbhadra
yoga - फोटो : yoga

आज पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। पूर्वांचल में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत आसपास के जिलों में लोग योग कर रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से सामूहिक आयोजनों की इजाजत नहीं है। इसलिए लोग अपने घरों पर ही योग कर रहे हैं।

International Yoga Day people doing yoga in his house in purvanchal district varanasi azamgarh sonbhadra
जौनपुर के डीएम दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वांचल के वाराणसी, सोनभद्र, आजमगढ़, भदोही, बलिया, मऊ, मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली में लोग योगा कर रहे हैं। इन जिलों में प्रशासन ने भीड़ लगाने से मना कर दिया है। जिलाधिकारी समेत लोग अपने घरों में योगा कर रहे हैं।

International Yoga Day people doing yoga in his house in purvanchal district varanasi azamgarh sonbhadra
राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, सांसद बीपी सरोज किया योग। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर में जिले में कोई सामूहिक कार्यक्रम तो नहीं हुआ, लेकिन लोगों ने घरों में ही पूरे उत्साह से योग कर निरोगी रहने का संदेश दिया। कइयों ने पूरे परिवार के साथ योग किया तो किसी ने अकेले ही इसमें में हिस्सा लिया। योग, आसन, प्राणायाम के माध्यम से अपनी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत कर कोरोना को मात देने की प्रतिबद्धता भी दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day people doing yoga in his house in purvanchal district varanasi azamgarh sonbhadra
चंदौली के डीएम नवनीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, सांसद बीपी सरोज ने अपने सहयोगियों के साथ आवास पर योग किया। डीएम दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ अनुपम शुक्ला, विधायक रमेश चंद्र मिश्र सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी अपने आवास पर योग-प्राणायाम किए। जेसीआई, लायंस क्लब के सदस्यों ने एक साथ योग कर अपने वीडियो, फोटो सोशल मीडिया व सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किया। पूविवि परिसर में बने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को भी योगाभ्यास कराया गया।

विज्ञापन
International Yoga Day people doing yoga in his house in purvanchal district varanasi azamgarh sonbhadra

सोनभद्र जिले के राबटर्सगंज नगरपालिका क्षेत्र के अशोक नगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने योग कियाष। वहीं राबर्ट्सगंज कोतवाली के पास पतंजलि योगपीठ की तरफ आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने योग किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed