फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड: सलमान खान, करण जौहर समेत पांच लोगों खिलाफ केस दायर, लगाए ये आरोप

Sat, 20 Jun 2020 09:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 20 Jun 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput suicide Case filed against five including actors Salman Khan, Karan Johar in jaunpur court
सुशांत सिंह राजपूत। - फोटो : social media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में जौनपुर के सीजेएम कोर्ट में भी वाद दायर किया गया है। सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने और षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने अभिनेता सलमान खान, निर्माता-निर्देशक करण जौहर, संजय लीला भंसाली समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया है। जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

Sushant singh rajput suicide Case filed against five including actors Salman Khan, Karan Johar in jaunpur court
Salman Khan - फोटो : Social Media

दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह व प्रवीण सिंह के माध्यम से दायर वाद में सलमान समेत अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी अभिनय क्षमता और कुशलता से तेजी से लोकप्रिय हो रहे थे। अपनी मेहनत और काबिलियत से बहुत कम समय में ही कई हिट फिल्में देकर वह टॉप श्रेणी के अभिनेताओं में शामिल हो गए थे।

Sushant singh rajput suicide Case filed against five including actors Salman Khan, Karan Johar in jaunpur court
karan johar - फोटो : social media

इस कारण सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर, संजय लीला भंसाली, साजिद नाडियाडवाला आदि उनसे नफरत करते थे। उन्हें सरेआम चौराहों पर बेइज्जत करते हुए उनके खिलाफ अफवाहें फैलाते थे। आरोपियों को यह डर लगता था कि बिहार से आया उभरता हुआ यह सितारा उन्हें पीछे छोड़कर आगे न निकल जाए। इसलिए उन्होंने सुशांत को इतना प्रताड़ित किया कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput suicide Case filed against five including actors Salman Khan, Karan Johar in jaunpur court
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

समाचार पत्रों, टीवी चैनलों व सोशल मीडिया में इससे जुड़े तमाम तथ्य आए हैं। इसे पढ़कर-देखकर उन्हें काफी पीड़ा पहुंची है। उनके अलावा बृजेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, विवेक रंजन तिवारी, मान सिंह, अवनीश दुबे, सूर्या सिंह आदि ने भी मीडिया में इन बातों को देखा सुना व पढ़ा। हिमांशु ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Sushant singh rajput suicide Case filed against five including actors Salman Khan, Karan Johar in jaunpur court
Sushant singh Rajpoot - फोटो : For Refernce Only

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर खुदकुशी कर ली थी। सोमवार को मुंबई के विले पार्ले के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed