{"_id":"5a64cba14f1c1b82268b58da","slug":"group-dance-in-kashi-yatra-fest-in-iit-bhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी यात्राः ग्रुप डांस से आईआईटीयंस ने मचाया ऐसा धमाल, तस्वीरें बना देंगी दीवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी यात्राः ग्रुप डांस से आईआईटीयंस ने मचाया ऐसा धमाल, तस्वीरें बना देंगी दीवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीयात्रा के अंतिम दिन रविवार को आईआईटीयंस ने अपने ठुमकों से यादगार बना दिया। ग्रुप डांस की प्रतियोगिता में मंच पर जहां बालीवुड के एक से बढ़कर एक गीतों पर टीम के साथ भावी इंजीनियरों ने ठुमके लगाए वहीं स्वतंत्रता भवन में आयोजित गायन प्रतियोगिता संल्यन में सुरों का जादू बिखेरकर सभी को अपना मुरीद बना लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गिटार, ड्रम, तबले पर अलग-अलग धुन बजाकर दर्शकों की तालियां बटोरी। उधर म्यूजिकल नाइट में जाने माने म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी ने उड़ता पंजाब, फितूर, देव डी आदि फिल्मों के गीतों को गाकर सभी का दिल लूट लिया।
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम दिन के सफर की शुरूआत रंगमंच के साथ हुई। इसमें मंच पर थिएटर की प्रस्तुतियों से प्रतिभागियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। फिर स्वतंत्रता भवन सभागार में सांल्यन गायन प्रतियोगिता में बीएचयू, आईआईटी बीएचयू, काशी विद्यापीठ, सेंट जांस सहित अन्य संस्थानों के प्रतिभागियों ने अपने सुरों का जादू बिखेरा तो दर्शकों ने भी ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
उधर राजपुताना ग्राउंड पर समूह नृत्य प्रतियोगिता के फाइनल में बनारस से आईआईटी बीएचयू, बीएचयू मंच कला संकाय, दिल्ली, एमिटी विवि नोएडा, सुल्तानपुर आदि जगहों से आए प्रतिभागियों ने जब मंच पर चढ़कर ठुमके लगाने शुरू किए तो दर्शक दांतों तले उंगली दबा लिए।
विज्ञापन
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
टीम की प्रस्तुतियों को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे ये इंजीनियरिंग छात्र नहीं बल्कि प्रोफेशनल कलाकारों की प्रस्तुतियां हो रही हैं। रंग चढ़ा है, रंग चढ़ेगा, बैंड बजा है-बैंड बजेगा, पल्लो लटके रे मारो पल्लो लटके, डोला रे डोला रे-डोला -दिल डोला, हा अंटे अमला पुरम----हा अंटे आहापुरम जैसे गीतों पर प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।