फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: क्लास रूम से 20 मीटर दूर बाथरूम में छात्र का कत्ल... इसलिए आदित्य को मारा; नाबालिग आरोपियों ने बताया कारण

Wed, 20 Aug 2025 10:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Aug 2025 10:18 AM IST
सार

गाजीपुर में स्कूल में छात्र की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नाबालिग आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी पुलिस को दी है। दोनों नामजद छात्र बाल सुधार गृह भेजे गए हैं। पूछताछ में आरोपी छात्रों ने बाथरूम में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
Ghazipur school Student murder Student Aditya murder due to factionalism between junior and senior students
ghazipur murder - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के सनबीम स्कूल महराजगंज में 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा (15) की हत्या में नामजद दोनों छात्रों को मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपी छात्रों ने क्लास रूम से 20 मीटर दूर बाथरूम में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। जांच में सामने आया है कि यह वारदात जूनियर-सीनियर छात्रों के बीच गुटबंदी के कारण हुई है।


एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि आदित्य के पिता शिवजी वर्मा ने सनबीम स्कूल के कक्षा नौ के दो छात्रों पर हत्या और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
 
Ghazipur school Student murder Student Aditya murder due to factionalism between junior and senior students
बेटे की हत्या के बाद बिलख रही मां गुड़िया को संभालते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसपी सिटी ने बताया कि दोनों छात्रों से चाकू को छिपाकर स्कूल लाने के बारे में पूछा गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाथरूम जाने वाले छात्र-छात्राओं, उसके आसपास दिखे छात्रों से भी पूछताछ की। 

 
Ghazipur school Student murder Student Aditya murder due to factionalism between junior and senior students
Ghazipur Student Murder - फोटो : अमर उजाला
सनबीम स्कूल में छात्रों के बीच गुटबंदी
अब तक की जांच में सामने आया है कि सनबीम स्कूल में छात्रों के बीच गुटबंदी है। हत्या में नामजद नाबालिग छात्र मनबढ़ हैं। बीते दिनों स्कूल में आते-जाते सीनियर छात्र आदित्य के एक साथी से जूनियर छात्र को धक्का लग गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghazipur school Student murder Student Aditya murder due to factionalism between junior and senior students
Ghazipur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पहले से खार खाए था मुख्य आरोपी और उसका नाबालिग दोस्त
इसके बाद दोनों गुटों में 15 अगस्त और घटना वाले दिन भी विवाद हुआ था, जिसमें आदित्य वर्मा ने भी हस्तक्षेप किया था। पहले से खार खाए मुख्य आरोपी और उसके दूसरे नाबालिग दोस्त आदित्य को मारने के लिए चाकू स्कूल लेकर आए थे। 

 
विज्ञापन
Ghazipur school Student murder Student Aditya murder due to factionalism between junior and senior students
Ghazipur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
शरीर पर चार जगह घाव
एएसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम में आदित्य के शरीर पर चार जगह घाव मिले। घाव से इस बात की पुष्टि हो रही है कि दोनों आरोपियों ने बेरहमी से आदित्य पर चाकू से वार किए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed