UP School News: गाजीपुर के शहर कोतवाली इलाके के महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में सोमवार की सुबह 10 बजे कक्षा नौ के छात्र ने चाकू से हमला कर दसवीं के छात्र की हत्या कर दी। चाकूबाजी में आरोपी सहित तीन छात्र घायल हो गए।
वहीं, पोस्टमार्टम के बाद छात्र आदित्य वर्मा का शव सोमवार की देर शाम परिजनों को सौंप दिया गया था। आदित्य का शव रात में उसके घर यूसुफपुर पहुंचा। आदित्य का शव देखकर मां गुड़िया वर्मा, बहन सृष्टि वर्मा और घर की महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगीं।
2 of 16
बेटे की हत्या के बाद बिलख रही मां गुड़िया को संभालते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां गुड़िया वर्मा रोते-रोते अचेत हो गई। उनके मुंह से यही शब्द निकल रहे थे, लइकवा, लइकवा... जो उन्हें संभाल रहा था, उससे यही कहकर बिलख रही थीं कि खाई पीकर ठीक से स्कूल गईल रहे लइकवा, हमरे निर्दोष लइकवा क हत्या करे वाले के सजा मिले। हम त पढ़े खातिर घर से एतना दूर भेजनी...।
3 of 16
आदित्य वर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दादा के कांप रहे थे होंठ
मां गुड़िया के करुण-क्रंदन से लोगों की आंखें डबडबा गई। दादा पारस वर्मा पोते के शव को बैठकर निहारते रहे। उनकी आंखों से आंसू गिर रहे थे। उनके होंठ कांप रहे थे। उनकी स्थिति देख लोगों का कलेजा बैठ गया।
4 of 16
Ghazipur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
पिता शिवजी वर्मा भाव शून्य हो गए थे। उनकी दशा देखकर लोग कह रहे थे कि ईश्वर ने शिवजी को ये कैसा दिन दिखाया। आखिर आदित्य का क्या दोष था, जिसकी स्कूल में चाकू से हत्या कर दी गई।
5 of 16
Ghazipur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने दी बेटे की चिता को मुखाग्नि
मंगलवार की सुबह घर से आदित्य की अर्थी उठी। अंतिम संस्कार सुल्तानपुर घाट पर किया गया। पिता शिवजी वर्मा ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। शवयात्रा में शामिल लोगों की जुबान से एक ही शब्द निकल रहा था इंसाफ मिलना चाहिए।