{"_id":"5ab36b6c4f1c1bbb758b6f83","slug":"german-president-start-his-five-day-india-visit-with-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: भारत दौरे के आगाज पर काशी पहुंचे जर्मन राष्ट्रपति, सड़कों- घाटों पर ऐसा है नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: भारत दौरे के आगाज पर काशी पहुंचे जर्मन राष्ट्रपति, सड़कों- घाटों पर ऐसा है नजारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टाइनमायर ने भारत के पांच दिन के दौरे की शुरुआत आज वाराणसी से की। विशेष विमान से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे जर्मन राष्ट्रपति का स्वागत के लिए काशी में गजब का उत्साह है। एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी महापौर मृदुला जायसवाल, एसएसपी और वाराणसी के डीएम ने की। जिस तरह का नजारा फ्रांस के राष्ट्रपति के काशी दौरे में दिखा था उसी तरह का नजारा जर्मन राष्ट्रपति के आगमन पर भी दिख रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जर्मनी के राष्ट्रपति बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे महात्मा बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ के लिए निकल गए। सारनाथ की ओर जाने वाली सड़कों की दोनों ओर स्कूली बच्चे और काशीवासी हाथ में जर्मनी का झंडा लिए खड़े थे। उनका वाहन जब उस ओर से गुजरा तो सभी हर हर महादेव की उद्घोष से उनका स्वागत किया।
varanasi
- फोटो : twitter
फ्रांस के राष्ट्रपति के दौरे एक महीने के भीतर ही काशी में दुनिया के दूसरे ताकतवर देश जर्मनी के राष्ट्राध्यक्ष का आगमन हुआ है। स्टेनमायर आज पूरा दिन वाराणसी में बिताएंगे। सारनाथ में म्यूजियम और धमेख स्तूप का अवलोकन करने के बाद लंच होटल गेट वे, नदेसर में करेंगे। इसके बाद वो बीएचयू जाएंगे जहां सो छात्रों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के बाद जर्मनी के राष्ट्रपति अस्सी घाट से से दशाश्वमेध घाट तक नौकायन करेंगे। शाम को गंगा आरती देखने के बाद रात आठ बजे वह बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। जर्मन राष्ट्रपति के स्वागत और सुरक्षा को जहां पूरी तरह चाक-चौबंद रखा गया है वहीं शाम को भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया है। शाम को गंगा घाट पर देव दीपावली सा नजारा होगा।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती को जिस स्थान से देखा था, जर्मनी के राष्ट्रपति भी उसी स्थान से गंगा आरती का दर्शन करेंगे। आरती के दौरान 18 रिद्धि-सिद्धि कन्याएं और नौ बटुकों द्वारा महाआरती का आयोजन किया जाएगा।