{"_id":"5ab213364f1c1bc1758b6a33","slug":"poetry-written-in-up-board-examination-copy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP BOARD : कापियों में नोट के अलावा लिखी गई शायरी, पढ़कर हसेंगे आप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BOARD : कापियों में नोट के अलावा लिखी गई शायरी, पढ़कर हसेंगे आप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
up board copy
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को नए-नए अनुभव हो रहें हैं। इस बार कापियों जांचने के दौरान नोट तो निकल ही रहें हैं साथ ही प्रश्नों के उत्तर में शेर-शायरी लिखी नजर आ रही हैं। इसके अलावा कई कापियों में दुहाई देकर पास करने की अपील की गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
up board copy
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में एक मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षक ने जांचने के लिए कॉपी खोली तो कुछ इस तरह पास करने के लिए निवेदन किया गया। ‘प्लीज हेल्प मी मैम, मुझे पास कर दीजिए। मेरे लिए नहीं मेरी मां के लिए। उन्हें शुगर है। मैं फेल हो गई तो उन्हें सदमा लग जाएगा। फेल होने के ताने से अच्छा है कि मैं मर जाऊं।
up board copy
- फोटो : अमर उजाला
आगे लिखा कि आपने पास कर दिया तो मुझे अच्छी नौकरी मिल जाएगी और मैं अपने परिवार की देखभाल कर सकूंगी। अब फैसला आपका है जो भी होगा मुझे मंजूर होगा...’। यूपी बोर्ड परीक्षा में पूछे गए सवाल का जवाब लिखने की बजाय ये विनती भरा पत्र लिखा है एक छात्रा ने। उसने परीक्षक से गुहार लगाई है कि उसे पास कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
up board copy
- फोटो : अमर उजाला
ये तो महज एक उदाहरण है। यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन में ऐसे कई विनती भरे पत्र मिल रहे हैं। न सिर्फ पत्र बल्कि कई मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को कापी जांचते वक्त पैसे भी मिल रहे हैं। किसी कापी से पचास रुपये तो किसी से सौ और दो सौ रुपये तक निकल रहे हैं। परीक्षकों की मानें तो परीक्षार्थियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
up board copy
- फोटो : अमर उजाला
वहीं आजमगढ़ के राजकीय बालिका इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर इंटरमीडिएट की एक कापी में जहां सौ रुपये के नोट नत्थी मिले तो वहीं एक कापी में परीक्षार्थी ने पास करने की अपील के साथ खूबसूरत सी शायरी भी लिखी हुई थी। एक छात्र ने लिखा कि ‘सुर है न ताल है, जिंदगी बेहाल है। गुरू जी कृपा करें जिंदगी का सवाल है।’