फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP के इस जिले में तेज आवाज के साथ फटी धरती, मचा हड़कंप, गहराई नापने में विफल रहे लोग

Wed, 13 Jun 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 13 Jun 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Earth cracked with explosion in UP these district people were scared
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद तेज आवाज के साथ बिजली कड़क रही थी। गांव के बाहरी हिस्से में कुछ बच्चे खेल रहे थे। अचानक तेज धमाका हुआ तो पहले तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया। बच्चे उस ओर दौड़े तो देखा कि खेत की जमीन फटी हुई है। बच्चों ने इसकी सूचना खेत मालिक को दी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। फटी जमीन देख लोगों में दहशत हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Earth cracked with explosion in UP these district people were scared
varanasi - फोटो : अमर उजाला

यूपी के गाजीपुर जिले के पचौरी गांव के पास सोमवार शाम जमीन फटने की खबर से हड़कंप मच गया। दो फीट की चौड़ाई में करीब 70 फीट लंबी दरार देख कर लोग तरह-तरह की बातें करते रहे।  
 
Earth cracked with explosion in UP these district people were scared
varanasi - फोटो : अमर उजाला

पचौरी गांव के दक्षिण तरफ रमाकांत कुशवाहा का खेत है। सोमवार को हुई बारिश के बाद तेज आवाज के साथ बिजली कड़क रही थी। इसी बीच दोपहर में खेत के पास जोरदार आवाज हुई और जमीन फट गई। बारिश थमने के बाद खेलने के लिए बाहर निकले बच्चों ने फटी जमीन देखी तो इसकी सूचना खेत मालिक को दी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Earth cracked with explosion in UP these district people were scared
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जमीन फटने की जानकारी पाकर गांव के लोग भी मौके पर जुटने लगे। खेत स्वामी रमाकांत सिंह कुशवाहा ने बताया कि खेत में बड़ी सी दरार हो गई है। कुछ जगह छोड़-छोड़ कर काफी दूरी तक गड्ढा बना हुआ है। 

 
विज्ञापन
Earth cracked with explosion in UP these district people were scared
varanasi - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने बांस के लट्ठे से उसकी गहराई मापने की कोशिश की लेकिन लट्ठे को अंदर डालते ही पूरा का पूरा लट्ठा नीचे चला गया। जमीन फटने की जानकारी मिलने पर आसपास के गांव के लोग भी वहां पहुंचने लगे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed