जहां प्यार होता है वहां जलन भी होती है। मोहब्बत में कोई तीसरे शख्स को बर्दाश्त नहीं कर पाता। या तो मन ही मन कुढ़ता है या फिर अपना हक मांगता है। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की एक युवती के साथ। जहां उसके और उसके प्रेमी के बीच में किसी तीसरे के आने से शुरू हुई जलन का हश्र इतना भयानक होगा किसी ने सोचा नहीं था। देखें आगे की स्लाइड्स में...
एक गर्लफ्रेंड के होते हुए बनाई दूसरी, पहली ने मांगा अपना हक तो प्यार का मिला ये सिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी सुजीत राजभर का प्रेम संबंध वंदना प्रजापति से चल रहा था। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने संग मरने जीने की कसमें खा लीं। इसी बीच वंदना सुजीत के बच्चे की मां बनने वाली थी। इसकी जानकारी वंदना के भाभी को हुई। इसके बाद घरवालों ने जबरदस्ती वंदना का गर्भपात करा दिया। सुजीत और वंदना के संबंध की जानकारी होने पर दोनों के घरों में बवाल मच गया। इसी बीच वंदना की शादी घरवालों ने कहीं और तय कर दी।
वंदना के रोज-रोज के फोन से आजीज आ कर सुजीत ने अपने दोस्त सूरज शर्मा को सारी बात बताई। सूरज ने उसे वंदना को रास्ते से हटाने का सुझाव दिया। इसके बाद दोनों ने मिल कर उसके हत्या की साजिश रची। 15 फरवरी को सुजीत दोस्त के साथ बूढ़नपुर बाजार पहुंचा। वंदना को फोन कर उसे वहीं पर बुलाया। इसके बाद तीनों घूमते-घूमते देर शाम शिवपुर गांव पहुंचे। सुजीत ने सूरज को दूर खड़ा कर दिया और वंदना को बहला-फुसला कर गन्ने के खेत में ले गया। जहां पर सुजीत ने गला दबाकर वंदना की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों दोस्त वहां से फरार हो गए।
सीओ सगड़ी शीतला प्रसाद पांडेय के अनुसार 24 फरवरी को महाराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के सिवान में गन्ने के खेत में हत्या कर युवती की लाश फेंकी मिली थी। शव के पास से वंदना का बैग बरामद हुआ था। उसमें मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हुई थी। गुरुवार को एसओ महाराजगंज विकास चंद्र पांडेय व उनकी टीम ने केशवपुर गांव में छापेमारी कर सुजीत और सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सुजीत ने वंदना के हत्या के बात स्वीकार की। एसओ महाराजगंज ने बताया कि 15 फरवरी को ही हत्या कर लाश गन्ने के खेत में फेंकी गई थी। लाश काफी पुरानी होने की वजह से सड़ गई थी। इससे लग रहा था कि उसके चेहरे को तेजाब या अन्य किसी ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है।