फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two people arrested with 187 beekeeping boxes.

Aligarh News: मधुमक्खी पालन की 187 पेटी समेत दो लोग गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested with 187 beekeeping boxes.
दादों पुलिस ने मधुमक्खियों की 187 पेटी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 187 पेटियां, गैस सिलिंडर, दो जालीदार नकाब और घटना में प्रयुक्त डीसीएम कैंटर बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को पुलिस गिरधरपुर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक डीसीएम कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कैंटर में चोरी गई मधुमक्खियों की पेटियां और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि बीती 17 अगस्त को गांव हैवतपुर कोटरा स्थित आम के बाग में रखी मधुमक्खियों की 187 पेटियां चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों राजकुमार पुत्र मुरारीलाल निवासी बामनपुर, थाना आहार, जनपद बुलंदशहर और योगेंद्र पुत्र शिवलाल निवासी रुड़बांगर, थाना अनूपशहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed