फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud committed by promising government housing and marriage grants.

Moradabad News: सरकारी आवास, शादी अनुदान दिलाने का झांसा देकर की ठगी

Thu, 03 Sep 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 03 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud committed by promising government housing and marriage grants.
बिलारी। दम्बूनगला गांव में समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी बनकर पहुंचे एक युवक ने कई ग्रामीणों से आवास बनवाने और शादी अनुदान दिलाने के नाम पर 49 हजार रुपये ठग लिए। दो साल बाद भी किसी ग्रामीण को योजना का लाभ न मिलने पर मामला खुल गया। पीड़ित एक ग्रामीण की ओर से थाने में आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दम्बूनगला गांव निवासी मुकेश कुमार की ओर से बुधवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बनियाठेर गांव निवासी शनि सिंह नामक युवक लगभग दो साल पहले उनके गांव में आया। शनि सिंह ने स्वयं को समाज कल्याण विभाग मुरादाबाद का कर्मचारी बताया और कहा कि वह गांव के गरीब और कमजोर लोगों की सूची तैयार कर प्रदेश सरकार से आवास और शादी अनुदान दिलाने के अलावा अनुदान दिलाने के साथ ऋण भी स्वीकृत कराता है। काम की स्वीकृति के बदले जो खर्चा आता है वह लाभार्थी को पहले ही देना होता है। मुकेश कुमार के अनुसार उसने और अन्य ग्रामीणों ने उसकी बात पर विश्वास कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि शनि सिंह को मुकेश कुमार ने दुकान खोलने के लिए पांच लाख रुपये का 50 प्रतिशत छूट वाला ऋण स्वीकृत कराने के लिए सात हजार रुपये दे दिए। गांव निवासी राजपाल ने आवास के लिए सात हजार, पप्पू की बेटी सोनम ने शादी अनुदान मिलने के लिए सात हजार, राजपाल की बेटी सुमन ने शादी अनुदान के लिए सात हजार, महेंद्र की पुत्री सुनीता ने शादी अनुदान के लिए सात हजार और पूनम की पत्नी रेशमा देवी ने आवास मिलने के लिए सात हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन

मुकेश कुमार के अनुसार लगभग दो साल बीत जाने के बाद भी जब खर्चे के नाम पर अग्रिम रकम देने वाले किसी भी ग्रामीण को किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाया तब उन्हें चिंता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान ग्रामीणों ने जब शनि सिंह से अपनी दी हुई रकम मांगी तब उसने देने से मना कर दिया और जब समाज कल्याण विभाग में जाकर पता किया तब जानकारी हुई थी कि शनि सिंह नाम का कोई कर्मचारी इस विभाग में नहीं है। दर्ज रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि समाज कल्याण विभाग के किसी कर्मचारी की भी शनि सिंह से सांठगांठ है इसी वजह से शनि सिंह के खिलाफ समाज कल्याण विभाग में शिकायतें देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।

परेशान ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया और मुकेश कुमार ने तहरीर देकर शनि सिंह ग्राम बनियाठेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना बिलारी प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed