फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Uncontrolled car hits tree, one dead, four injured

Sant Kabir Nagar News: पेड़ से टकराई बेकाबू कार, एक की मौत, चार घायल

Thu, 03 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits tree, one dead, four injured
शमशुद्दीन फाइल फोटो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली इलाके के नेशनल हाईवे के कांटे चौकी क्षेत्र स्थित बुधा गांव के पास शनिवार रात लगभग एक बजे बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां तीन युवकों की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एक युवक का यहीं पर उपचार शुरू कर दिया। गोरखपुर से भी एक युवक की गंभीर स्थिति को देखकर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के पठान टोला, बंजरिया, स्टेशन रोड व मोतीनगर मोहल्ला निवासी पांच दोस्त शनिवार की रात को घर पर कुछ देर में आने की बात कहकर निकले थे। वहीं चर्चाओं के मुताबिक सभी दुधारा थाना क्षेत्र के पिपरा बोरिंग चौराहे पर एक चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए गए थे। वहीं हादसे में घायल एक युवक के मुताबिक हम सभी लोग सेमरियांवा में कपड़ा खरीदने के लिए गए थे। रात में करीब एक बजे वहां से वापसी के दौरान उनकी कार बुधा गांव नहर के पास अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी कार से छिटक कर अलग-अलग जा गिरे। हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में मोतीनगर खलीलाबाद निवासी शमशुद्दीन (22) पुत्र इकबाल को जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में चार घायल खलीलाबाद के पठान टोला के रहने वाले साहिल (17) पुत्र सलाहुद्दीन, पठान टोला के फैजान अहमद (20) पुत्र असलम, बंजरिया खलीलाबाद के शुभ (20) पुत्र श्रवण कुमार और रेलवे स्टेशन रोड खलीलाबाद निवासी अंश यादव (18) पुत्र अज्ञात का उपचार शुरू कर दिया।

बाद में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखकर चिकित्सक ने साहिल, शुभ व अंश यादव को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां से साहिल की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि घायल फैजान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed