{"_id":"6a9890bf543d490d3100af4b","slug":"outrage-erupts-over-derogatory-remarks-against-the-agarwal-community-police-station-besieged-sub-inspector-sent-to-police-lines-agra-news-c-25-1-agr1008-1149670-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अग्रवाल समाज को अपशब्द कहने पर भड़का आक्रोश, थाना घेरा, दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अग्रवाल समाज को अपशब्द कहने पर भड़का आक्रोश, थाना घेरा, दरोगा लाइन हाजिर
Thu, 03 Sep 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
अग्रवाल समाज ने घेरा थाना।
फतेहपुर सीकरी (आगरा)। जय श्रीराम मंदिर पर बुधवार रात अग्रवाल सेवा समिति की आम सभा की बैठक के दौरान चौकी इंचार्ज ने समाज के लोगों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस पर हंगामा हो गया। इससे आक्रोशित समाज के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। देर रात तक धरने पर बैठे रहे। इसके बाद चौकी प्रभारी वरुण पंवार और सिपाही हेमंत को लाइन हाजिर कर दिया गया।
बताया गया है कि जय श्रीराम मंदिर पर अग्रवाल समाज की आम सभा की बैठक चल रही थी। बैठक में कुछ लोगों की ओर से पुलिस को भी बुलाया गया था। इसी दौरान कस्बा इंचार्ज द्वारा कथित तौर पर बैठक में मौजूद लोगों को डांटने के दौरान अपशब्द कह दिए गए। इससे वहां मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस की हूटिंग करते हुए विरोध जताया और नारेबाजी करते हुए थाने पहुंच गए। समाज के लोगों ने थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह से मामले की शिकायत करते हुए कथित रूप से अपशब्द कहने वाले कस्बा इंचार्ज और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने समाज के लोगों से संयम बरतने की अपील की। मामले पर समाज के लोगों ने सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष को भी घटना से अवगत कराया है। देर रात तक समाज के लोग थाने पर एकत्र रहे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। घटना को लेकर कस्बे में चर्चाओं का दौर जारी रहा।