फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Body of missing youth found stuck in a broken culvert after 12 hours.

Kaushambi News: लापता युवक का 12 घंटे बाद टूटी पुलिया में फंसा मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found stuck in a broken culvert after 12 hours.
मृतक उज्जवल यादव। फाइल फोटो - फोटो : samvad
हथिगवां के किलहनापुर भदशिव निवासी रामकैलाश यादव का बेटा उज्ज्वल यादव (17) रक्षाबंधन पर अपने ननिहाल देवरपट्टी फूलपुर गांव गया था। मंगलवार की रात 10:30 बजे वह शौच के लिए शारदा सहायक नहर की तरफ गया था।
विज्ञापन

देर रात तक न आने पर नाना तुलसीराम गांव के कुछ लोगों के साथ ढूंढने निकले लेकिन पता न लगा पाए। बुधवार करीब 11 बजे नहर की टूटी पुलिया में किशोर का शव फंसा दिखाई पड़ा। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

नाना ने बताया कि उज्ज्वल नवोदय विद्यालय नरायनपुर में 12वीं का छात्र था। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि उज्ज्वल नहर पर कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे की तबीयत रहती थी खराब
उज्ज्वल के पिता राम कैलाश यादव ने पुलिस को बताया कि बेटे की तबीयत खराब रहती थी। उसका इलाज प्रयागराज से चल रहा था। वह रक्षाबंधन पर ननिहाल देवरपट्टी फूलपुर गया था। जहां बुधवार को नहर में उसका शव मिला।

मृतक उज्जवल यादव। फाइल फोटो

मृतक उज्जवल यादव। फाइल फोटो- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed