फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक गर्लफ्रेंड के होते हुए बनाई दूसरी, पहली ने मांगा अपना हक तो प्यार का मिला ये सिला

Sat, 02 Mar 2019 10:27 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 02 Mar 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend betrayed his girlfriend in azamgarh

जहां प्यार होता है वहां जलन भी होती है। मोहब्बत में कोई तीसरे शख्स को बर्दाश्त नहीं कर पाता। या तो मन ही मन कुढ़ता है या फिर अपना हक मांगता है। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की एक युवती के साथ। जहां उसके और उसके प्रेमी के बीच में किसी तीसरे के आने से शुरू हुई जलन का हश्र इतना भयानक होगा किसी ने सोचा नहीं था। देखें आगे की स्लाइड्स में...

Boyfriend betrayed his girlfriend in azamgarh
फाइल फोटो

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी सुजीत राजभर का प्रेम संबंध वंदना प्रजापति से चल रहा था। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने संग मरने जीने की कसमें खा लीं। इसी बीच वंदना सुजीत के बच्चे की मां बनने वाली थी। इसकी जानकारी वंदना के भाभी को हुई। इसके बाद घरवालों ने जबरदस्ती वंदना का गर्भपात करा दिया। सुजीत और वंदना के संबंध की जानकारी होने पर दोनों के घरों में बवाल मच गया। इसी बीच वंदना की शादी घरवालों ने कहीं और तय कर दी।

Boyfriend betrayed his girlfriend in azamgarh
- फोटो : Social Media
फिर सुजीत और वंदना अलग हो गए। लेकिन वंदना सुजीत को भूल नहीं पा रही थी। वहीं, सुजीत को किसी दूसरी युवती से प्यार हो गया। जब इसकी जानकारी वंदना को हुई तो वह आगबबूला हो गई। सुजीत को फोन कर के खूब खरी-खोटी सुनाई। वंदना फिर से सुजीत को पाना चाहती थी। इसके लिए उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। जिसके लिए सुजीत तैयार नहीं हो रहा था। वंदना सुजीत को धमकी देती थी कि मैं तुम्हारी नई प्रेमिका को सब कुछ बता दूंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Boyfriend betrayed his girlfriend in azamgarh

वंदना के रोज-रोज के फोन से आजीज आ कर सुजीत ने अपने दोस्त सूरज शर्मा को सारी बात बताई। सूरज ने उसे वंदना को रास्ते से हटाने का सुझाव दिया। इसके बाद दोनों ने मिल कर उसके हत्या की साजिश रची। 15 फरवरी को सुजीत दोस्त के साथ बूढ़नपुर बाजार पहुंचा। वंदना को फोन कर उसे वहीं पर बुलाया। इसके बाद तीनों घूमते-घूमते देर शाम शिवपुर गांव पहुंचे। सुजीत ने सूरज को दूर खड़ा कर दिया और वंदना को बहला-फुसला कर गन्ने के खेत में ले गया। जहां पर सुजीत ने गला दबाकर वंदना की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों दोस्त वहां से फरार हो गए। 

विज्ञापन
Boyfriend betrayed his girlfriend in azamgarh
azamgarh - फोटो : amar ujala

सीओ सगड़ी शीतला प्रसाद पांडेय के अनुसार 24 फरवरी को महाराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के सिवान में गन्ने के खेत में हत्या कर युवती की लाश फेंकी मिली थी। शव के पास से वंदना का बैग बरामद हुआ था। उसमें मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हुई थी। गुरुवार को एसओ महाराजगंज विकास चंद्र पांडेय व उनकी टीम ने केशवपुर गांव में छापेमारी कर सुजीत और सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सुजीत ने वंदना के हत्या के बात स्वीकार की। एसओ महाराजगंज ने बताया कि 15 फरवरी को ही हत्या कर लाश गन्ने के खेत में फेंकी गई थी। लाश काफी पुरानी होने की वजह से सड़ गई थी। इससे लग रहा था कि उसके चेहरे को तेजाब या अन्य किसी ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed