फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, परियोजनाओं की सूची फाइनल

Fri, 17 Mar 2023 11:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi adityanath reviewed preparations Before PM Modi varanasi visit finalized list of projects
करखियावं इंटीग्रेटेड पैक हाउस का निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौर पर वाराणसी पहुंचे। 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखकर तैयारियों के बाबत अधिकारियों से फीडबैक लिया। पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की सूची फाइनल की। मुख्यमंत्री 4:40 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से सीधे वे करखियावं स्थित फल और सब्जियों के निर्यात के लिए बने एकीकृत पैक हाउस का निरीक्षण करने चले गए। यहां उन्होंने कोल्ड स्टोरेज और सब्जियों की छंटाई के लिए लगे मशीनों को देखा।



मशीनों की बेहतर पॉलिश करने और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने को कहा। सीएम आगमन के कारण वाराणसी जौनपुर मार्ग 15 मिनट के लिए बंद रहा। एपीडा के निदेशक अंजनी कुमार सिंह ने कमियों को दूर कराने की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता को दी। वहां से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। देर रात भुल्लनपुर पीएसी में नवनिर्मित भवन पिनाक मंडपम का निरीक्षण करने पहुंचे ।

CM Yogi adityanath reviewed preparations Before PM Modi varanasi visit finalized list of projects
समीक्षा बैठक करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में वाराणसी के जनप्रतिनियों और अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी में 1450 करोड़ की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना है। मुख्यमंत्री ने इन सभी परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया।

CM Yogi adityanath reviewed preparations Before PM Modi varanasi visit finalized list of projects
पीएसी भुल्लनपुर में बच्चों संग सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं के लिए आवश्यक सूचनाओं से जुड़े दिशा सूचक साइनेज लगाने को कहा। अन्य भाषाओं में प्रदर्शित होने वाली सूचनाओं का डिस्प्ले बोर्ड लगाएं। काशी विश्वनाथ धाम में लगने वाले पुलिस कर्मियों की काउंसलिंग कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi adityanath reviewed preparations Before PM Modi varanasi visit finalized list of projects
समीक्षा बैठक करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से भ्रमण करें और समस्याओं का उसी दिन समाधान करें। जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाए, यह सुनिश्चित कराया जाए कि उन स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण न होने पाए। प्रयागराज की तर्ज पर प्रत्येक घाट पर नौकाओं के रेट निर्धारित करने को कहा। गंगा में गहरे स्थानों पर साइनेज लगाने को कहा।

विज्ञापन
CM Yogi adityanath reviewed preparations Before PM Modi varanasi visit finalized list of projects
एससीओ देशों के पर्यटन मंत्री के साथ सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ हर हाल में समय से पूरा कराएं। किसी कार्य में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं। आरोग्य मेला में स्वास्थ्य विभाग के समस्त योजनाओं का विस्तार से शिविर लगाए जाएं। इसका प्रचार प्रसार हो। एनएचआई की सड़क गंदी होने पर नाराजगी जताई। इसकी नियमित सफाई कराने को कहा। अस्सी नदी के पुनरूद्धार के ठोस प्लान बनाने को कहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed